Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा

दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के दौलाघाट में बृज लाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर हल्द्वानी के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हवालबाग के अध्यक्ष शिवराज नयाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में हड्डी रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग एवं बाल रोग सहित विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में करीब 300 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। इस दौरान निशुल्क जांच एवं दवाइयों का वितरण भी किया गया। शिविर में बृज लाल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के निदेशक डॉ. अजय पाल ने कहा कि मौसम परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हृदय रोग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम, संतुलित खानपान और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की अपील की। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए महिलाओं से नशा विरोधी अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज नयाल ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए डॉ. अजय पाल और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, कांग्रेस जिला महामंत्री दिनेश पिलख्वाल, पंकज पाठक, राजेंद्र नेगी, प्रकाश आर्या, कैलाश तिवारी, ताकुला ब्लॉक अध्यक्ष बहादुर मेहता, मजखाली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष कुमार, कमला आर्या सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 22 जून
Next: भाजपा की बैठक में संगठन मजबूती और विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पर जोर

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.