Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दशकों बीतने के बाद भी बीन नदी पर पुल का सपना अधूरा
  • देहरादून

दशकों बीतने के बाद भी बीन नदी पर पुल का सपना अधूरा

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। बैराज-चीला मार्ग पर बीन नदी के ऊपर मोटर पुल का सपना चुनावी सीजन में भी पूरा नहीं हो पाया। पुल निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही है। लोनिवि ने सरकार को 20 करोड़ की लागत की डीपीआर बनाकर काफी समय पहले भेजी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द शासन से इसकी स्वीकृति मिलने के आसार है। बीन नदी पर डबल लेन पुल से करीब 50 से अधिक गांवों के लोगों की आवाजाही सुगम होगी। लेकिन कई दशक बीतने के बाद भी आज तक पुल निर्माण का सपना लोगों के लिए अधूरा ही है। हालांकि वर्तमान विधायक ने बीन नदी पर मोटर पुल बनाने के लिए अपनी ओर से प्रयास किया। लेकिन विधायक पुल के निर्माण के काम को मुकाम तक नहीं पहुंचा सकीं। मृदा परीक्षण और डीपीआर फाइनल होकर शासन तक पहुंच चुके है। पुल निर्माण की स्वीकृति शासन में अटकी पड़ी है। स्थानीय क्षेत्रवासी भगत सिंह पयाल, सत्यपाल सिंह राणा का कहना है कि बरसात के समय नदी उफान पर रहती है। ऐसे में पानी के तेज बहाव में कई लोग फंस चुके हैं। 200 मीटर मोटर पुल बनने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत होती। मगर सरकार की उदासीनता के चलते यह पुल निर्माण की योजना परवान नहीं चढ़ पाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने दी गुरु नानक जी के प्रकाशोत्सव एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
Next: भाजपा के शासन में जनता परेशान: हरीश रावत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.