Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा के शासन में जनता परेशान: हरीश रावत
  • देहरादून

भाजपा के शासन में जनता परेशान: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

रोजगार देने, महंगाई पर लगाम और गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की

ऋषिकेश। कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ने और गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने से नाराजगी जताई है। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने, महंगाई पर लगाम लगाने और उत्तराखंड में शीघ्र गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
गुरुवार को डोईवाला में ऋषिकेश रोड स्थित लंगर हाल गुरुद्वारा में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम हरीश रावत के नेतृत्व में ऋषिकेश रोड, देहरादून रोड, मिल रोड और रेलवे रोड होते हुए सहकारी गन्ना विकास समिति के प्रांगण तक रैली निकाली। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार है। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से देश व प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता परेशान है। उत्तराखंड में अभी तक गन्ने का मूल्य घोषित नहीं किया गया है, जबकि अन्य राज्यों में गन्ना मूल्य घोषित हो चुका है। ऐसे में उत्तराखंड के किसान भी परेशान हैं। उन्होंने युवाओं को रोजगार देने, महंगाई पर लगाम लगाने व गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक दिल्ली शौकिन, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री शूरवीर सजवाण, अब्दुल रज्जाक, ईश्वर चंद पाल, हेमा पुरोहित, जिला अध्यक्ष गौरव सिंह, मनोज नौटियाल, मोहित उपाध्याय, प्रवीण पुरोहित, मधु थापा, विमल प्रकाश, रणजोध सिंह, मनीष नागपाल, नीरज त्यागी, राहुल सैनी, संजय खत्री, सावन राठौर, अनिल सैनी, गौरव मल्होत्रा, भारत भूषण कौशल, सागर मनवाल, उम्मीद बोरा, नरेश मनवाल, नईम अहमद, अब्दुल कादिर, हाजी अमीर हसन, इंद्रजीत सिंह, सुनील सैनी, अशोक कपरूवान, रणजीत सिंह, मोहित नेगी, शौकीन, विजय सिंह, आनंद मिश्रा, शैलेश, दिनेश पाल, कोमल शंकर, पूर्ण सिंह रावत, गुरुदयाल सैनी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दशकों बीतने के बाद भी बीन नदी पर पुल का सपना अधूरा
Next: मायूस होकर लौट रहे आरटीओ से लोग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.