Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डकैती के बाद 13 वर्षों से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

डकैती के बाद 13 वर्षों से फरार 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  सितारगंज में वर्ष 2013 में हुई डकैती की घटना के बाद 13 वर्षों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर घर में घुसकर लूटपाट करने और महिला के सिर पर डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप था। घटना 16 फरवरी 2013 की है, जब बदमाशों ने एक घर में घुसकर परिवारजनों को धमकाया और अलमारी में रखे सोने के जेवरात व नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर एक महिला के सिर पर डंडे से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में पीड़ित गणेश सिंह पुत्र बच्ची सिंह निवासी वार्ड 06 नहरपार, सितारगंज की तहरीर पर कोतवाली सितारगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने उस समय तनवीर उर्फ राजीव उर्फ राजेश उर्फ सपेरा पुत्र नियाजम उर्फ निजामुद्दीन निवासी सिलई, जहानाबाद पीलीभीत, नफीस उर्फ समीर उर्फ राज पुत्र जगीर हसन निवासी डेरा गडवागंज डुडवारा जनपद एटा, शाकिर पुत्र जाकिर कलंदर (छैमार) निवासी डेरा नसीरपुर भवानीपुर जिला बदायूं और भूरा उर्फ कम्मू कलंदर निवासी नई बस्ती नहरपार सितारगंज को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर लिया था। जबकि एक आरोपी शब्बीर उर्फ सुहेल पुत्र लियार खां निवासी डेरा डुडवारा, जनपद एटा उत्तर प्रदेश फरार चल रहा था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर एसओ नानकमत्ता उमेश कुमार के नेतृत्व में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में संभावित ठिकानों पर लगातार रेकी की। इसके बाद रविवार को आरोपी शब्बीर उर्फ सुहेल को अमरोहा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई कैलाश देव, नवनीत कुमार, प्रकाश आर्या और शुभम सैनी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रमड़ा और असगोली में बहुउद्देशीय शिविर, 2315 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Next: मुख्य सचिव ने किया ‘शिक्षा की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.