Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दबंगों पर हथियारों के बल पर भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

दबंगों पर हथियारों के बल पर भूमि पर कब्जे के प्रयास का आरोप

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। लालपुर क्षेत्र में एक महिला की भूमि पर कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। सोमवार रात कुछ लोगों ने कथित तौर पर हथियार लेकर भूमि पर बने आवासों को तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आइडिया कॉलोनी लालपुर निवासी रीता रानी पत्नी किशन लाल ने बताया कि मेहराया लालपुर स्थित उनकी भूमि पर रहने वाले कर्मचारी परिवार सहित गांव गए हुए थे। इसी दौरान रात करीब नौ बजे कुछ दबंग वहां पहुंचे और आवासों को क्षतिग्रस्त कर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलने पर वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया। रीता रानी ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने भी उनके साथ कोतवाली पहुंचकर कोतवाल से मुलाकात की। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मौके से अजीत सिंह निवासी उत्तम नगर बहेड़ी और इंद्रपाल निवासी बिगबाड़ा रुद्रपुर को गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांगों को लेकर लैब टेक्नोलॉजिस्टों का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
Next: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत अल्मोड़ा को मिली ट्रूनैट मशीन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
  • महिला ने पति की हत्या कर शव बाथरूम में दफनाया, ऊपर से टाइल्स लगवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.