Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दबंगों ने किया कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला
  • ऊधम सिंह नगर

दबंगों ने किया कार सवारों पर धारदार हथियार से हमला

RNS INDIA NEWS 01/02/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। नानकमत्ता से रुद्रपुर आई कार सवार महिला सहित एक व्यक्ति पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर हमलावरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि हमले के दौरान महिला की हत्या करने की फिराक में भी थे,लेकिन लोगों की भीड़ एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए।
खटीमा रोड नानकमत्ता निवासी नवजोत सिंह ने बताया कि तीन जनवरी को उसकी पत्नी मनीषा चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह के साथ कार संख्या यूके 06 एडब्लू 4844 से किसी काम से रुद्रपुर गई थी कि दोपहर दो बजे के करीब इंदिरा चौक मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट के समीप कार रुककर सामान खरीद रही थी कि अचानक धारदार हथियारों से लैस पांच लोगों हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने पत्नी सहित चचेरे भाई पर धारदार से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान हमलावर उसकी पत्नी की हत्या करने की फिराक में थे। यही कारण है कि जान बचाकर कार में छिपने के कारण हमलावरों ने कार का शीशा तोडक़र उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर भीड़ को इकठ्ठा होता देख सभी हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़ता के पति की तहरीर के आधार पर गुरुद्वारा रोड़ नानकमत्ता निवासी गगन सिंह संधू,गौरव वर्मा,खटीमा रोड़ नानकमत्ता निवासी गुरविंदर सिंह मोमी,बिडौरा मझोला निवासी रिशू राणा व कपिल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: झांसा देकर खाते से 40हजार उड़ाये
Next: फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परेशान करने का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.