Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • साइबर ठगी में नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/03/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। कुमाऊं साइबर पुलिस को साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। साइबर पुलिस ने अलग-अलग तरीकों से साइबर ठगी करने वाले नाइजीरिया के एक नागरिक को शनिवार रात दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रानीखेत के एक बैंक मैनेजर से 1.85 करोड़ की ठगी की थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए कुमाऊं साइबर क्राइम थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि आठ जनवरी को रानीखेत निवासी बैंक मैनेजर सुरेश आर्या ने साइबर थाने में तहरीर दी थी। उसमें उन्होंने बताया कि 2017 में एक साइबर ठग ने फेसबुक पर उनसे दोस्ती की। इसके बाद उसने उनके बेटे को लंदन की इंटरनेशनल पेट्रोलियम कंपनी में नौकरी दिलाने और सोने का व्यापार कराने की बात कहीं। बातों में आकर वह बेटे को विदेश भेजने के लिए वर्ष 2017 से 2022 तक अलग-अलग ऑनलाइन माध्यम से आरोपी को रुपये भेजते रहे। काफी समय बाद भी जब आरोपी ने उनके बेटे को न तो विदेश भेजा और न ही सोने का व्यापार कराया। इसपर उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ, लेकिन तब तक आरोपी उनसे एक करोड़ 85 लाख रुपये ले चुका था। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने साइबर क्राइम की एक टीम को मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए। साइबर क्राइम थाना प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि टीम ने आधुनिक तकनीक का सहारा लेकर मुख्य आरोपी की पहचान की। शानिवार देर रात गोविंदपुरी जिला साउथ ईस्ट दिल्ली स्थित तुगलकाबाद से आरोपी नाइजीरिया के नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपना नाम ओबे फिलिप चैकयूबी बताया। साथ ही पुलिस टीम ने आरोपी के कमरे से ठगी में इस्तेमाल मोबाइल, लैपटॉप व ईमेल आईडी बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।

आरोपी ऐसे देता था ठगी को अंजाम
साइबर सेल से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नाइजीरिया का नागरिक युवक-युवतियों के नाम से अलग-अलग फेसबुक अकाउंट बनाता था। इसके बाद फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर लोगों से बात करता था। साथ ही अपने फेसबुक, ईमेल समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर समय-समय पर विदेश भेजने व नए-नए बिजनेस के फोटो आदि जानकारी अपडेट करता रहता था। इससे लोग आरोपी को बड़ा व्यक्ति समझ उसके झांसे में आ जाते थे। इसके बाद आरोपी लोगों को विदेश भेजने और नए-नए व्यापार में भागीदारी करने को कहकर ठगी करता था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैच द रेन कैंपेन पर गोष्ठी का आयोजन
Next: छात्रावासों एवं खेल मैदानों के लिए दिया बजट

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.