Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • साइबर ठगी के मामले में बैंक के मैनेजर के खिलाफ केस
  • हरिद्वार

साइबर ठगी के मामले में बैंक के मैनेजर के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 14/07/2021
rns featured image new

हरिद्वार। एक महिला के साथ हुई साइबर ठगी के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने बैंक के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि मैनेजर की ओर से बताये गए नंबर के कारण महिला के खाते से 1.3 लाख रुपये की नगदी गायब हो गई। साइबर सेल देहरादून से मामला हरिद्वार शहर कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक श्रीरावत पुरा सरकार आश्रम भीमगोड़ा निवासी कमलजीत ने शिकायत कर बताया कि उनके पति पूर्णेंदू चक्रवर्ती रावतपूरा सरकार आश्रम के प्रबंधक हैं। महिला का बैंक खाता पीएनबी की शाखा बालाघाट मध्यप्रदेश में है। 8 मार्च को महिला के खाते में एक लाख रुपये आये थे। महिला का एटीएम नहीं चल रहा था। जिस कारण उनके पति पूर्णेन्दू चक्रवर्ती पंजाब नेशनल बैंक शाखा खडख़ड़ी हरिद्वार पहुंचे और वहां उन्हें बैंक के मैनेजर रंजीत सिंह ने एक नंबर कस्टमर केयर के अधिकारी का बता कर दिया। महिला के पति ने फोन नंबर पर बात की। अधिकारी ने बताया कि एटीएम 72 घंटे में चालू हो जायेगा। लेकिन पहले ओटीपी बताना होगा। आरोप है कि 23 अप्रैल को महिला ने जब अपने बैंक खाते की स्टेटमेंट चेकी की तो खाते से 1.3 लाख रुपये गायब थे। महिला ने आरोप लगाया है कि साइबर ठगों ने बैंक मैनेजर रंजीत सिंह की मिलीभगत से रुपये निकाले हैं। जबकि बैंक मैनेजर रंजीत सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि उनकी कोई गलती नहीं है। महिला का खाता भी हरिद्वार के बैंक में नहीं है। उन्होंने किसी भी ठग का नंबर महिला को नहीं दिया था। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बैंक मैनजर और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंभ मेले के दौरान लगे कैमरों की बैटरी चोरी
Next: साइबर सेल ने ठगी की रकम वापस दिलाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.