Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता

RNS INDIA NEWS 04/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-04 at 15.38.55_11zon

अल्मोड़ा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला गंगा सुरक्षा समिति और ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के 10 विद्यालयों के 73 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता और रचनात्मकता का परिचय दिया। कार्यक्रम में बिट्टू कर्नाटक मुख्य अतिथि रहे, जबकि डॉ. दुर्गापाल, उदय किरौला और डॉ. धारा बल्लभ पांडे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पर्वतारोही अनुराग मालू और हर्षित रौतेला ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की मुख्य संयोजक डॉ. वसुधा पंत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पोस्टर निर्माण और कहानी चित्रण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता की विषयवस्तु ‘हमारे भविष्य के लिए प्रकृति एवं जलवायु’ रही, जबकि कहानी चित्रण प्रतियोगिता का विषय ‘यदि हिमनद बोल सकते’ रखा गया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन उदय किरौला, डॉ. धारा बल्लभ पांडे, डॉ. यामिनी कांडपाल और हर्षिता बिष्ट ने किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मानस पब्लिक स्कूल के दक्षेश जोशी ने प्रथम, पाइनवुड स्कूल की जिया ने द्वितीय तथा पलक आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में रसिका डालाकोटी प्रथम, विवेकानंद इंटर कॉलेज के गौरव सिंह बोरा द्वितीय और यामिनी भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं। कहानी चित्रण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में विवेकानंद इंटर कॉलेज की सिद्धि बिष्ट ने प्रथम, भावना जोशी ने द्वितीय तथा सोनम पिलख्वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से हिमालयी पर्यावरण, जल स्रोतों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के आयोजन में ग्रीन हिल्स ट्रस्ट के दीपक जोशी, मनोज गुप्ता, भूषण पांडे, डॉ. दीपा गुप्ता और मीता उपाध्याय सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Next: भगवानपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.