Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठगी के तीन मामलों में दक्षिण भारत में छह आरोपियों पर कार्रवाई
  • देहरादून

साइबर ठगी के तीन मामलों में दक्षिण भारत में छह आरोपियों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। साइबर ठगी के तीन मामलों में दक्षिण भारत पहुंच साइबर अपराध थाना पुलिस की टीम ने छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपी डिजिट अरेस्ट और अन्य साइबर ठगी के मामलों में शामिल थे। आरोपियों से ठगी के साक्ष्य बरामद करते हुए नोटिस तामील कराए गए। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रुड़की निवासी रिटायर महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 32.31 लाख रुपये ठगे गए। दूसरे मामले में एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 23 लाख रुपये ठगे गए। आरोपियों ने महिला के दस्तावेज मनी लाड्रिंग केस में जुड़ा होना बताया। तीसरे मामले में एक शोरूम कंपनी संचालक की फोटो डीपी पर लगाकर साइबर ठगों कंपनी के एकाउंटेंट से अपने दिए बैंक खातों में 53 लाख रुपये अधिक ट्रांसफर करा लिए गए। तीनों मामलों में केस दर्ज कर साइबर अपराध थाना देहरादून पुलिस ने जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि तीनों घटनाओं में जिन खातों में रकम जमा हुई उनके संचालकों की जानकारी, मोबाइल सर्विस देने वाले कंपनी से पहचान पत्रों की जानकारी और मेटा व गूगल से जानकारी हासिल की गई। उन्होंने बताया कि डिजिटल अरेस्ट के पहले मामले में सथुलुरी सिंधू उम्र 35 वर्ष पत्नी मुव्वा भार्गव, मुव्वा भार्गव उम्र 35 वर्ष पुत्र मुव्वा राजेश्वर राव को मल्लमपेट थाना डूंडीगल कमिश्नरेट हैदराबाद तेलंगाना और पी मणिकंदन पुत्र पजहानी निवासी अरुनथट्टीपुरम थाना अरियानकुप्पम केंद्र शासित प्रदेश पुंडुचेरी के खिलाफ उनके ठिकानों पर कार्रवाई की गई। इनसे ठगी की रकम जमा कराने में उपयोग किए खाते के एसएमएस अलर्ट का मोबाइल फोन, बैंक की चेक बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि बरामद हुआ।
डिजिटल अरेस्ट के दूसरे मामले में अकुला अरुण पुत्र अकुला पांडू निवासी शांतिनगर थाना लालागूडा सिकंदराबाद कमिश्नरेट हैदराबाद तेलंगाना के खिलाफ नोटिस तामील कराने की कार्रवाई की गई।
कार शोरुम के एकाउंटेंट से ठगी में बालाजी जीवी पुत्र विजय कुमार निवासी थिरुमलाई स्कवयर प्रथम तल नोर्थ कोराटूर तिरुवल्लूर चेन्नई और कुमार पुत्र पलानीसामी निवासी अन्ना नगर केजी पुडूर कांगेयम क्रास रोड तिरुपुर तमिलनाडू के खिलाफ नोटिस तामील कराया गया। आरोपियों से धोखाधड़ी में जिस खाते में रकम जमा कराई गई उसमें प्रयुक्त बैंक खाते, एमएमएस अलर्ट वाला मोबाइल फोन, बैंक खाते की चेक बुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड मिला। एसएसपी एसटीएफ के मुताबिक यह गैंग देशभर में कई करोड़ रुपये की ठगी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वाली धाराएं नहीं थी। इसलिए नोटिस तामील कराने की कार्रवाई की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में फर्जी तरीके से गांव की भूमि पिटकुल के नाम करने का आरोप
Next: ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 90 फीसदी टनल तैयार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.