Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सीएसआर मद की धनराशि उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर खर्च की जाय: उक्रांद
  • अल्मोड़ा

सीएसआर मद की धनराशि उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर खर्च की जाय: उक्रांद

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
IMG-20210528-WA0056.jpg

अल्मोड़ा। आज यहाँ उत्तराखण्ड क्रांति दल द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल, मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड, जिलाधिकारी अल्मोड़ा को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अल्मोड़ा को सौंपे। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के नेतृत्व में जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मिले उक्रांद शिष्टमण्डल ने महामहिम राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन मे मांग की है कि राज्य में स्थापित निजी एवं सार्वजनिक औद्योगिक संस्थानों द्वारा सीएसआर मद में दी जाने वाली धनराशि को उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर खर्च किया जाये ताकि कोरोना महामारी से मजबूती से निपटा जा सके और लोगों को इलाज के अभाव में अपनी जान ना गंवानी पड़े। फण्ड के उपयोग पर निगरानी की भी उचित व्यवस्था हो। मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड को भेजे एक ज्ञापन में विभिन्न विभागों मे उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों का विनियमितीकरण करने की मांग करते हुए यह भी मांग की गयी है कि जब तक नियमितिकरण नही होता तब तक उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार उनको समान कार्य के लिए पदअनुरूप समान वेतन दिया जाय मुख्यमन्त्री को भेजे गये दूसरे ज्ञापन में मनरेगा के अन्तर्गत विकास खण्डों में रखे गये कर्मचारियों को भी नियमित किये जाने की मांग करते हुए कहा गया है कि इनके ग्रामीण विकास में सहयोग को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में ग्रेड पे व अन्य राजकीय सुविधाओं का लाभ दे दिया गया है। नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होने तक इन्हें इ0पी0एफ0, बीमा, मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं भी दी जाय। जिलाधिकारी अल्मोड़ा को सम्बोधित ज्ञापन में चौखुटिया विकास खण्ड के तड़ागताल क्षेत्र में दूरसंचार व्यवस्था को दुरुस्त किये जाने की मांग करते हुए कहा गया है कि यह क्षेत्र सुदूर दुर्गम क्षेत्र है, क्षेत्र की 8-10 ग्राम सभाएं दूरसंचार व्यवस्था की ख़स्ता हालत का खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। जिसका सीधा प्रभाव क्षेत्र के विकास व बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई मे पड़ रहा है जिससे क्षेत्रवासी आक्रोशित हैं एक और ज्ञापन में विपिन त्रिपाठी कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज के मैस कर्मियो को 8 माह से वेतन न मिलने के कारण आ गयी भुखमरी की स्थिति को देखते हुए उन्हें शीघ्र अवशेष वेतन दिए जाने की मांग करते हुए कहा गया है कि कर्मचारी इस सम्बन्ध में अनेक बार शासन प्रशासन, कुलसचिव को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर चुके हैं ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा शिवराज बनौला व हरीश चन्द्र भट्ट आदि सम्मिलित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जलीय जीवों पर सैटेलाइट मानीटर्ड टैग लगाने की तैयारी
Next: कर्नाटक का जरूरतमंदों को राहत सामग्री देने का कार्यक्रम रहा जारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.