Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जलीय जीवों पर सैटेलाइट मानीटर्ड टैग लगाने की तैयारी
  • देहरादून

जलीय जीवों पर सैटेलाइट मानीटर्ड टैग लगाने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

देहरादून। जलीय जीवों, विशेषकर मगरमच्छ, ऊदबिलाव व कछुओं के व्यवहार में कहीं कोई बदलाव तो नहीं आ रहा, इसे लेकर जल्द ही तस्वीर साफ होगी। वन महकमा इन तीनों जलीय जीवों पर सैटेलाइट मानीटर्ड टैग लगाने की तैयारी कर रहा है। राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग के अनुसार प्रथम चरण में 60 टैग लगाए जाएंगे। इसके लिए अगले सप्ताह वनकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कोरोना के मद्देनजर परिस्थितियां थोड़ी सामान्य होने पर टैग लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।वन महकमा वर्तमान में बाघ, हाथी व गुलदारों पर रेडियो कालर लगाकर इनके व्यवहार में आए बदलाव का अध्ययन करने में जुटा है। इस कड़ी में अब जलीय जीवों का भी अध्ययन कराने की कसरत की जा रही है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने बताया कि प्रथम चरण में मगरमच्छ, ऊदबिलाव व कछुओं के व्यवहार के अध्ययन के लिए सैटेलाइट मानीटर्ड टैग मंगाए गए हैं। इन्हें लगाने के सिलसिले में स्थल भी चिह्नित कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लक्सर, हरिद्वार, झिलमिल झील और कार्बेट नेशनल पार्क से लगे क्षेत्र में 20 मगरमच्छों पर टैग लगाए जांएगे। इसी तरह रामगंगा नदी के कार्बेट नेशनल पार्क के क्षेत्र में 20 ऊदबिलाव और नानक सागर, बोर, तुमडिय़ा व भीमगौड़ा जलाशयों में 20 कछुओं पर टैग लगाने का निश्चय किया गया है। कोशिश यह है कि बरसात शुरू होने से पहले यह कार्य पूर्ण करा दिया जाए। यह एक प्रकार की बटननुमा इलेक्ट्रानिक चिप है। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के मुताबिक मगरमच्छ की पीठ, ऊदबिलाव के कान और कछुए के पैर में इसे फिट किया जाता है। फिर सैटेलाइट के जरिये जलीय जीव के मूवमेंट की लगातार जानकारी मिलती रहती है। इससे यह पता चल सकेगा कि ये जलीय जीव रोजाना कितनी दूरी तय करते हैं, आबादी वाले क्षेत्रों के नजदीक कब-कब आते हैं। लगातार नजर रखकर यह भी देखा जाएगा कि संबंधित क्षेत्र में इनके लिए फूडचेन में कोई दिक्कत तो नहीं है। उन्होंने बताया कि ऐसे तमाम बिंदुओं की जानकारी मिलने के बाद इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर साल होती हैं एवलॉन्च की घटनाएं
Next: सीएसआर मद की धनराशि उत्तराखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर खर्च की जाय: उक्रांद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.