Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर दून पुलिस हुई सख्त
  • देहरादून

कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर दून पुलिस हुई सख्त

RNS INDIA NEWS 02/05/2021
rns featured image new

देहरादून। राजधानी में कोविड कर्फ्यू का मखौल उड़ाने वालों पर अब दून पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अब तक लोगों को समझाने वाली पुलिस ने अब बेवजह घूमने वालों की गाडिय़ों को सीज करना शुरू कर दिया है। जिसके चलते आज घंटाघर के आसपास बड़ी संख्या में गाडिय़ां खड़ी नजर आई। दून में कोविड कर्फ्यू के चलते पुलिस और प्रशासन लोगों से बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहे थे। इसके बावजूद लोगों को कोई असर नहीं पड़ रहा था। दुपहिया से ज्यादा तो चैपहिया वाहन ही सडक़ों पर नजर आ रहे हैं। घंटाघर पर तो हर समय यह मंजर दिखाई देता है कि पुलिस बैरिकेडिंग लगा कर कारों को रोकती है और उनसे बाहर निकलने की वजह पूछती है वजह वाजिब हुई तो जाने देती है और अगर बेवजह घूम रहे हैं तो चालानी कार्यवाही की जा रही थी। इससे लोगों को केाई फर्क नहीं पड़ रहा था। जिसके बाद अब पुलिस ने और सख्ती करनी शुरू कर दी है। आम दिनों की तरह ही आज भी पुलिसकर्मियों ने जब घंटाघर पर वाहनों को रोकना शुरू किया तो वही रोज की तरह कई लोग बहाने बनाते नजर आए। जिसके बाद पुलिस ने सावधानी बरतने की अपील के साथ ही वाहनों को सीज करने की कार्यवाही भी शुरू की। इस दौरान घंटाघर के समीप ही कारों को सडक़ पर लगवा दिया गया। घंटाघर के सामने एक साथ इतनी कारों को देख कर आने-जाने वाले भी कारण जानने को उत्सुक नजर आए। वहीं कार चालक पुलिसकर्मियों के आगे-पीछे गाडिय़ां छोडऩे के लिए कहते हुए घूमते दिखाई दिए। वहीं शहर कोतवाल शिशुपाल नेगी के अनुसार घंटाघर क्षेत्र में दोपहर दो बजे तक पुलिस द्वारा कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने में 20 कारों को सीज किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज
Next: कोरोना महामारी से हर तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.