Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कोरोना महामारी से हर तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम
  • नैनीताल
  • न्यायालय

कोरोना महामारी से हर तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम

RNS INDIA NEWS 02/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना महामारी से हर तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम हो रहा है। जान बचाने का संकट तो बन ही गया है। लेकिन आर्थिक रूप से भी लोगों के सामने हर रोज मरने जैसी स्थिति उत्पन्न होती जा रही है। इस मुश्किल घड़ी में समाज के हर तबके के साथ-साथ कई वकीलों के सामने भी रोजी-रोटी जुटानी मुश्किल हो रही है। क्योंकि अदालते बंद हैं और आगे भी कोर्ट बंदी के आदेश जारी रह सकते हैं। ऐसे में वकीलों के सामने अपने परिवारों का पालन-पोषण करना बहुत मुश्किल हो गया है। आज देहरादून के कुछ अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट में ऑनलाइन जनहित याचिका दायर कर उन्हें आर्थिक रूप से मदद करने की मांग की है। महामारी से उत्पन्न आर्थिक संकट में देश के साथ-साथ, उत्तराखंड में भी युवा अधिवक्ताओं के लिए आर्थिक रूप से संकट उत्पन्न कर दिया है, जिसके परिणाम स्वरूप युवा अधिवक्ताओं के लिए रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इसी के मद्देनजर युवा अधिवक्ताओं के आर्थिक संकट को देखते हुए देहरादून के बार काउंसिल पद के पूर्व प्रत्याशी एवम् युवा अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता अमित वर्मा एवं अधिवक्ता सुरेश चंद्र जोशी याचिकाकर्ता के रूप में द्वारा अधिवक्ता उत्तराखंड उच्च न्यायालय में शक्ति सिंह द्वारा आज 1 मई 2021 को मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड उच्च न्यायालय में पीआईएल ऑनलाइन दाखिल की गई है, जिसके बाबत आपदा अधिनियम 2005 की धारा 13 के अनुसार उत्तराखंड राज्य सरकार से यह मांग की गई है कि आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेश के युवा अधिवक्ताओं के लिए अविलंब धनराशि 50000 से 100000 तक बिना ब्याज के ऋण स्वरूप जारी किया जाएं। पी आई एल को तैयार करने एवम विधिक विचार विमर्श सहयोग हेतु उत्तराखंड उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र पाल सिंह, अधिवक्ता शिवांगी गंगवार और अधिवक्ता अमित भट्ट, मनोज जोशी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर दून पुलिस हुई सख्त
Next: अगर कमर दर्द ने उठना-बैठना कर दिया है मुश्किल तो इन चीजों का सेवन, जल्द मिलेगा आराम

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.