Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार ससुरालियों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 02/05/2021
rns featured image new

50 लाख रुपये नकद और फॉर्च्यूनर गाड़ी दहेज में लाने की मांग कर रहे थे

काशीपुर। महिला ने पति सहित चार ससुरालियों पर 50 लाख रुपये नकद और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग पूरी ना होने पर प्रताड़ित कर घर से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बीते दिनों नगर के आर्य नगर मोहल्ले में रहने वाले सर्वेश कुमार की पुत्री तन्वी ने एसएसपी को पत्र भेजकर बताया कि उसकी शादी 14 दिसंबर 2014 को हिंदू रीति रिवाज से अमित कुमार तिवारी पुत्र नाथूराम शर्मा निवासी गणेश कॉलोनी सीता आश्रम रोड चंदौसी जनपद संभल के साथ हुई थी। अमित कैंब्रिज में नौकरी करता था। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से भरपूर दान दहेज दिया। लेकिन उसके पति अमित कुमार तिवारी, ससुर नाथूराम शर्मा, सास मालती शर्मा और जेठ अतुल कुमार तिवारी दहेज से संतुष्ट नहीं थे। ससुराल पक्ष के लोग 50 लाख रुपये नकद और फॉर्च्यूनर गाड़ी दहेज में लाने की मांग कर रहे थे। दहेज की इसी मांग को लेकर उसके साथ तरह-तरह के अत्याचार किए गए। उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। रिश्ता बचाने के लिए वह सब कुछ सहती रही। इसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोगों ने एक दिन उसे घर से निकाल दिया। उसने अपने पति से संपर्क करने का काफी प्रयास किया, लेकिन पति बात करने को तैयार नहीं हुआ। उसे वाट्सएप आदि पर ब्लॉक कर दिया। महिला ने अपने ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने 50 लाख नकद और फॉर्च्यूनर कार की मांग पूरी हुए बिना उसे घर में रखने से इंकार कर दिया। कोई रास्ता ना देख महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज करा दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देहरादून में 6 मई तक प्रभावी रहेगा कोरोना कर्फ्यू : डीएम
Next: कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर दून पुलिस हुई सख्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.