Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना संक्रमण में गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता
  • राष्ट्रीय

कोरोना संक्रमण में गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

RNS INDIA NEWS 15/09/2021
corona

24 घंटे में 27,176 नए मामले, 339 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना के नए मामलों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन राहत की खबर है कि सक्रीय मरीजों की संख्या लगतार कम हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,176 नए मामले सामने आए। जबकि दैनिक मौतों में कमी के साथ 284 लोगों की संक्रमण से मौत दर्ज की गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में नए संक्रमित मरीजों के साथ अब तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,33,16,755 हो गई। वहीं जबकि संक्रमण से 4,43,497 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि पिछले लगातार 80 दिन से कोविड-19 के रोजाना 50 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। पिछले एक दिन में सक्रीय मरीजों में 11 हजार तक की कमी देखने को मिली है। इस प्रकार देश में उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या भी कम होकर 3,51,087 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.05 प्रतिशत है। वहीं 38,012 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए। इस प्रकार मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.62 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,404 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 339 संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं 37,127 मरीज इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए थे। यानी बुधवार को मंगलवार की तुलना में 1772 अधिक मामले आए हैं। इसके अलावा डेली पॉजिटिविटी रेट तो 1.69 पर्सेंट ही है। यह आंकड़ा बीते 16 दिनों से 3 फीसदी से कम पर ही है। इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी रेट भी करीब तीन महीनों से 3 फीसदी से कम पर बना हुआ है।

केरल में 15,876 मामले
वहीं केरल में बुधवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 15,876 नए मामले सामने आए हैं और 129 लोगों की मौत हो गई। वहीं मंगलवार को केरल में पिछले 24 घंटों के अंदर 15,058 नए कोरोना के मामले सामने आए थे। इस दौरान 28,439 कोरोना के मरीज ठीक हुए थे और 99 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई थी।

ऐसे बढ़ा संक्रमितों का आंकड़ा
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। दूसरी ओर देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्सीन की 61,15,690 डोज लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 75,89,12,277 हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
Next: देश में 60.7 फीसदी आबादी को लगी कोविड वैक्सीन की पहली डोज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या, भीड़ की पिटाई से संदिग्ध की भी मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
Rain
  • राष्ट्रीय

देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.