Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 15/09/2021
rns featured image new

पीड़िता की शिकायत पर युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

आरएनएस सोलन (बद्दी) : महिला पुलिस थाना बद्दी के तहत एक विवाहित युवक द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। युवक के मोबाइल में पत्नी के साथ फोटो सामने आने के बाद युवक पत्नी को भी भाभी बताता रहा और झूठ बोलकर युवती का यौन शोषण करता रहा। अब युवती और उसकी मां की शिकायत के बाद महिला पुलिस थाना बद्दी ने युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक आरोपी युवक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

महिला पुलिस थाना बद्दी को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौकरी करती थी लेकिन अब उसकी नौकरी छूट गई है। क्योंकि कंपनी में एक नरेंद्र नाम लड़का था जिसने इससे झूठ बोला कि वह अविवाहित है। जिसने इसे शादी का झांसा दिया और काफी समय से इसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने पुलिस को बताया कि इसे बाद में किसी से पता चला कि नरेंद्र शादीशुदा है लेकिन वह इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था कि वह शादीशुदा है। इसने नरेंद्र के मोबाइल में कुछ तस्वीरें देखीं, जब इसने नरेंद्र से पूछा कि यह कौन है तो इसने अपनी पत्नी को भाभी बताया।

पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र की पत्नी भी इसके कमरे पर किसी व्यक्ति को लेकर आई और इससे मारपीट की और नरेंद्र की पत्नी ने इसे जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद इसने नरेंद्र से बातचीत करना छोड़ दिया और उससे सब संपर्क तोड़ लिए। नरेंद्र के शादीशुदा होने का खुलासा होने के बाद भी वह इसके पास आने लगा और कहने लगा कि वह घर वालों से लड़कर भी इससे शादी करेगा। शादी का बहाना लगाकर नरेंद्र इसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब वह घर चला गया और इसे भी घर भेज दिया। नरेंद्र अब घर जाकर बोल रहा है कि मैंने नहीं रखना तेरे को और न ही तुझ से शादी करनी है। नरेंद्र ने शादीशुदा होने के बाद भी इसको झूठ बोलकर और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और इसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित युवती व मां की शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवनियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने ली पद की शपथ
Next: कोरोना संक्रमण में गिरावट, लेकिन मौतों ने बढ़ाई चिंता

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.