Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 गिरफ्तार और 2316 लोगों का सत्यापन
  • अल्मोड़ा

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 गिरफ्तार और 2316 लोगों का सत्यापन

RNS INDIA NEWS 19/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस ने 3 अप्रैल से 18 मई तक विभिन्न मामलों में व्यापक कार्रवाई की है। अभियान के दौरान अपराध नियंत्रण, सत्यापन और यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई की गई।

एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर आर. घोड़के ने बताया कि अभियान के तहत अब तक पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं 12 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई, जबकि स्ट्रीट क्राइम से जुड़े 20 लोगों को पकड़ा गया। आबकारी अधिनियम के तहत 10 और एनडीपीएस एक्ट के तहत भी 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 80 लोगों का चालान किया गया, जबकि गुंडा एक्ट में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर 181 लोगों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान कुल 2316 लोगों का सत्यापन किया गया। इनमें संदिग्ध पाए गए 965 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। रेस, ड्रंकन ड्राइविंग, बिना नंबर प्लेट और हूटर लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 646 वाहनों के चालान किए गए। नशे में वाहन चलाने पर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 52 वाहन सीज किए गए।

इसके अलावा बार, पब, होटल और ढाबों में अनियमितताएं पाए जाने पर नौ होटल और ढाबा संचालकों सहित 88 अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्लीन टू ग्रीन ड्राइव के तहत युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
Next: मांगों को लेकर लैब टेक्नोलॉजिस्टों का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दुग्ध समितियों के चुनाव नियमों में संशोधन और नामांकन शुल्क घटाने की मांग

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-04 at 17.34.22
  • अल्मोड़ा

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर अल्मोड़ा योगा एंड वैलनेस स्टूडियो का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धराली आपदा प्रभावितों के पुनर्वास के लिए की गई भूमि चिह्नित
  • पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • आधा-अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, खस्ताहाल सड़क और जलभराव से धनपुरा-दोगीवाला के ग्रामीण परेशान
  • जिताऊ और टिकाऊ कार्यकर्ता को मिलेगा टिकट : गोदियाल
  • डॉक्टरों के तबादले रोकने की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • घायल महिला को पीठ पर चार किमी पैदल सड़क तक पहुंचाया
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.