Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा कर्मचारियों को बर्खास्त कर सरकार ने अपनी भाई भतीजावाद की राजनीति की चरितार्थ: बिट्टू कर्नाटक
  • देहरादून

विधानसभा कर्मचारियों को बर्खास्त कर सरकार ने अपनी भाई भतीजावाद की राजनीति की चरितार्थ: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
WhatsApp Image 2023-01-18 at 6.42.44 PM

देहरादून। विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों के विगत पखवाड़े से चल रहे धरने को उत्तराखण्ड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून धरनास्थल पर पहुंच अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर श्री कर्नाटक के साथ पूर्व लोकसभा एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा एवं चमोली जिला महामंत्री संदीप कुमार पटवाल भी धरनास्थल पर पहुंचे। बता दें कि पूर्व में भी दो बार बार श्री कर्नाटक कर्मचारियों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंच धरने में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर धरने को सम्बोधित करते हुए श्री कर्नाटक ने कहा कि सरकार ने पूर्व में ही कर्मचारियों को विधानसभा से निष्कासित कर जहां अपनी भाई भतीजावाद की राजनीति चरितार्थ कर दी हैं, वहीं दूसरी ओर बेहद ठंड के इस मौसम में सड़क पर बैठे इन कर्मचारियों की एक बार भी सुध नहीं ली है जो इस सरकार का अमानवीय चेहरा भी प्रदर्शित करता है। श्री कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश सरकार की तुगलकी नीति के कारण आज इन कर्मचारियों के परिवारों का भविष्य दांव पर लग गया है तथा इनके परिवारों के सामने भूखे मरने की स्थिति बन रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर होकर प्रदेश सरकार ने इन चुनिंदा कर्मचारियों को द्वेषपूर्ण राजनीति के तहत बर्खास्त कर दिया। परन्तु सरकार ने इतना नहीं सोचा कि सात साल से विधानसभा में अपनी सेवाएं दे रहे इन कर्मचारियों के परिवारों पर इस जबरन बर्खास्तगी से क्या बीतेगी? श्री कर्नाटक ने कहा कि प्रदेश सरकार मानवीय दृष्टिकोण अपनाए और अविलंब इन कर्मचारियों को सेवा में वापस ले। धरने को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों को मनमाने तरीके से निष्कासित कर इन लोगों के साथ बेहद अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति से इन सैकड़ों कर्मचारियों के परिवारों पर बेहद गंभीर संकट आने पड़ा है। उन्होंने कहा कि हम विधानसभा से जबरन निकाले गए अपने उत्तराखण्ड के इन भाई बहनों के साथ इस तरह का अन्याय बिल्कुल सहन नहीं करेंगे तथा इस विपत्ति के समय में हम पूर्णरूप से इन कर्मचारियों एवं इनके परिवारों के साथ खड़े हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कीर्तिनगर से बड़ियारगढ़ को जोड़ने वाले मार्ग खस्ताहाल
Next: थानों में एक महिला उपनिरीक्षक और 4 महिला आरक्षी रहेंगी तैनात: चमोली एसपी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.