Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कीर्तिनगर से बड़ियारगढ़ को जोड़ने वाले मार्ग खस्ताहाल
  • पौड़ी

कीर्तिनगर से बड़ियारगढ़ को जोड़ने वाले मार्ग खस्ताहाल

RNS INDIA NEWS 18/01/2023
rns featured image new

श्रीनगर। कीर्तिनगर से बडियारगढ़ को जोड़ने वाले सड़क मार्ग की नैथाणा गांव के पास स्थिति दयनीय बनी हुई है। आलम यह है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्डे पड़ने से बारिश के पानी से सड़क तालाब के रूप में तब्दील हो गई है किंतु संबंधी विभाग सड़क को ठीक न करने से लोगों में लोनिवि कीर्तिनगर के खिलाफ रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि सड़क नहीं सुधारी गई तो लोनिवि के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। कीर्तिनगर-बडियारगढ़ सड़क पर नैथाणा के पास सड़क बारिश होने पर पूरी तरह से बारिश के पानी से भर जाती है। जिस कारण आम राहगिरों के साथ ही वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी प्रवेश बिष्ट ने कहा कि सड़क को ठीक करने के लिए लोनिवि कीर्तिनगर द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। जबकि विभाग के पास कई अवर अभियंता तैनात हैं। इसके बावजूद भी सड़कों की दयनीय स्थिति को विभाग द्वारा नहीं सुधारा जा रहा है। जिस कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासी तेंग सिंह नेगी, प्रताप चौहान, रघुवीर सिंह, नरेन्द्र चौहान आदि ने कहा कि यदि जल्द सड़क ठीक नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। लोगों ने सड़क पर पड़े गड्डे जल्द भरे जाने की मांग लोनिवि कीर्तिनगर से की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्यात्मक एकीकरण के विरोध में उतरे वीपीडीओ
Next: विधानसभा कर्मचारियों को बर्खास्त कर सरकार ने अपनी भाई भतीजावाद की राजनीति की चरितार्थ: बिट्टू कर्नाटक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.