Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने सुनी जस्सोवाला के ग्रामीणों की समस्‍याएं
  • देहरादून

कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने सुनी जस्सोवाला के ग्रामीणों की समस्‍याएं

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

सरकार की योजनायें धरातल पर हो रही हैं विफल: आकिल

विकासनगर। कांग्रेस के गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद ने जस्सोवाला गांव का घर-घर जाकर भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण करने आश्वासन दिया। इस दौरान कई लोगों ने प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड की सुविधा न मिलने की शिकायत की। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद के जस्सोवाला गांव में भ्रमण के दौरान लोगों ने पेयजल, बिजली, सिंचाई आदि समस्याओं से लेकर बताया कि पीएम आवास योजना और आयुष्मान कार्ड का कोई लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। आकिल अहमद ने कहा कि भाजपा के लोग काम कम और घोषणायें तो कर रहे हैं। लेकिन धरातल पर कोई भी घोषणा नहीं है। कहा कि भाजपा लगातार गरीबों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन देने का दावा कर रही है। लेकिन हकीकत यह है कि रसोई गैस के दाम नौ सौ रुपये पार कर गये हैं। ऐसे उज्ज्वला गैस कनेक्शन जिन गरीबों को मिले हैं वे पिछले एक वर्ष से महंगे गैस सिलेंडर नहीं ले पाये हैं औेर उनके कनेक्शन बंद हो गये हैं। एक सौ नब्बे रुपये सरसों का तेल हो गया है। महंगाई की मार से आम आदमी परेशान है। भाजपा की सरकारें अपनी पीठ थपथपा रही हैं। इस मौके पर मास्टर सलीम अहमद, किसान नेता राजू तोमर, जगदीश शर्मा, इरफ़ान, इक़बाल अली, मंसूर अली, हनीफ, जरीना, युसूफ, मुन्ना, साकिब मलिक, हयात, शोयब मलिक, शब्बीर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली अधिकारी-कर्मचारी छह से हड़ताल पर
Next: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहा चकराता

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

श्रमिकों ने कंपनी पर वेतन भुगतान नहीं करने का लगाया आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
  • हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.