Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहा चकराता
  • देहरादून

वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रहा चकराता

RNS INDIA NEWS 03/10/2021
rns featured image new

विकासनगर। वीकेंड पर दो दिन का अवकाश होने के चलते बड़ी संख्या में पर्यटकों ने चकराता और आसपास के पर्यटन स्थलों का रुख किया। लंबे समय बाद पर्यटकों की उमड़ी भीड़ से चकराता समेत अन्य बाजारों में काफी चहल पहल रही। वहीं, व्यापारियों को भी अब पर्यटन उद्योग के पटरी पर लौटने की संभावना दिखाई देने लगी है। शनिवार सुबह से ही चकराता में पर्यटकों का आना शुरु हो गया था, जिसके चलते कई बार सड़कों पर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई। शाम होते होते क्षेत्र के अधिकांश होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट पर्यटकों से फुल हो गए। कई पर्यटकों को होटल में जगह नहीं मिलने से शाम को ही वापस लौटना पड़ा। शनिवार और रविवार को टाइगर फाल, कोटी-कनासर, मोयला टॉप, सनसेट प्वाइंट, देववन समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर काफी चहल पहल रही। पर्यटकों ने छावनी बाजार स्थित चिंताहरण मंदिर में देव दर्शन किया। पर्यटकों के छावनी बाजार आने से व्यापारियों और होटल व्यवसायियों के चेहरे भी खिले नजर आए। मेरठ से आए पर्यटक संजय शर्मा, नारायणगढ़ के शिवम कक्कड़, गंगानगर के आकाश सजवानी, दिल्ली के मृणाल गोस्वामी, शोभा, पुनीता, माधवी ने बताया कि कोविड संक्रमण के चलते लंबे अरसे से अपने शहर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। अब हालात कुछ सामान्य होने पर प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने से मानसिक शांति का अहसास हो रहा है। टूरिस्ट डेवलपमेंट एंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिगंबर चौहान बिट्टू ने बताया कि सप्ताहांत के लिए दस दिन पहले की बुकिंग आने लगी थी, जिससे सत्तर प्रतिशत होटल फुल हो गए थे। पर्यटकों की आमद शुरु होने अब व्यवसायियों को कोविड काल में हुए नुकसान से उबरने की आस जगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस प्रदेश महामंत्री ने सुनी जस्सोवाला के ग्रामीणों की समस्‍याएं
Next: केजरीवाल गारंटी अभियान के तहत कार्यशाला आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.