Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राजनीति
  • कांग्रेस का धरना प्रदर्शन प्रदेश में समस्याएं पैदा करने का षडय़ंत्र : भाजपा
  • देहरादून
  • राजनीति

कांग्रेस का धरना प्रदर्शन प्रदेश में समस्याएं पैदा करने का षडय़ंत्र : भाजपा

RNS INDIA NEWS 01/09/2020
rns featured image new

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि कोरोना काल में कांग्रेस के प्रदर्शन प्रदेश में समस्याओं को बढ़ाने का षड्यंत्र है जिससे भाजपा सरकार को बदनाम किया जा सके। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के बयान कि सरकार विश्वास खो चुकी है पर कहा कि उन्हें अपनी बिखर रही कांग्रेस पार्टी को बचाने पर ध्यान देना चाहिए। भाजपा सरकार व संगठन दोनों बहुत मजबूत हैं। आज भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र भसीन ने एक बयान में कांग्रेस नेताओं द्वारा करोना काल में कभी धरना कभी जुलूस और कभी सडक़ जाम और कभी पुतले फूंकने की निंदा करते हुए कहा कि जब देश और प्रदेश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं , कांग्रेस इस लड़ाई में कोई सहयोग करने के स्थान केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयासों को बाधित कर रही है ।साथ ही कांग्रेस प्रदेश में समस्याएं पैदा करने की कोशिश में हैं जिससे सरकार को बदनाम किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस ने जनसेवा का न कोई कार्य किया और न कर रही है। इसके विपरीत कांग्रेस का हर कार्यक्रम कोरोना को बढ़ाने वाला है।इसके अलावा कांग्रेस प्रदेश सरकार के खिलाफ आधार हीन आरोप लगा कर भ्रम फैलाने का जो प्रयास कर रही है उस बारे में यदि उसमें नैतिकता है तो वह अपने शासन काल के कार्यों और वर्तमान में भाजपा सरकार के कार्यों को सामने रखकर बहस करने की हिम्मत जुटाये।केवल झूठ पर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने की उसकी रणनीति अब कामयाब नहीं हो सकती। क्योंकि जनता को कांग्रेस का कुशासन व भ्रष्टाचार याद है। इसके विपरीत जनता केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व व उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नेतृत्व में किए जा रहे जन हित के कार्यों व विकास योजनाओं को देख भी रही है और उनसे लाभान्वित भी हो रही हैं। डॉ भसीन ने नेता प्रतिपक्ष के बयान को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि उन्हें व कांग्रेस नेताओं को अपनी बिखर रही पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। प्रदेश सरकार व भाजपा संगठन पूरी तरह मजबूत हैं। अगले चुनाव में तो कांग्रेस विधायकों की संख्या दहाई के अंक तक पहुँचने वाली नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 400 करोड़ की लागत से होगा बदरीनाथ धाम का पुनर्निमाण, मास्टर प्लान तैयार
Next: हिमालय न्यूज व प्रेमांजलि पत्रिका के संपादक आशुतोष ममगाईं का निधन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.