Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सीएनजी गैस भरवाने के दौरान सिलेंडर हुआ लीक, हादसा टला
  • ऊधम सिंह नगर

सीएनजी गैस भरवाने के दौरान सिलेंडर हुआ लीक, हादसा टला

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। नैनीतील मार्ग पर अटरिया मोड़ के सामने स्थित पीएसी के पेट्रोल पंप पर पर्यटक द्वारा कार में सीएनजी गैस भरवाने के दौरान अचानक सिलेंडर लीक हो गया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान कार के अंदर फंसे एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। पंपकर्मियों ने अन्य वाहनों को तत्काल मौके से हटा दिया था। इससे गंभीर हादसा होने से टल गया। जानकारी के मुताबिक, गत सायं पीएसी के पेट्रोल पंप पर एक पर्यटक अपनी कार में सीएनजी गैस डलवाने के लिए पहुंचा। पंप कर्मी कार में लगे सिलेंडर में गैस भर रहा था। इसी दौरान सिलेंडर का पाइप लीक हो गया और गैस तेजी से बाहर निकलने लगी। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कार में एक बच्चा भी था। लोगों ने उसे तुरंत सकुशल निकाल लिया। पेट्रोल कर्मियों का कहना है कि समय रहते चौकसी नहीं बरती जाती तो कोई भी दुर्घटना घटित हो सकता थी। उनका यह भी कहना था कि वाहन में सीएनजी गैस भरवाने के दौरान वाहन में कोई सवार नहीं होना चाहिए। साथ ही सीएनजी गैस सिलेंडर युक्त वाहन स्वामियों को सिलेंडर पाइप भी चेक करवाना चाहिए। एक गंभीर हादसा होने से टल जाने से पैट्रोल पंप कर्मियों व वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 10वें दिन भी कंपनी गेट पर धरने में बैठे रहे कर्मचारी
Next: इंस्ट्राग्राम पर दोस्ती के बाद युवक कर रहा युवती को ब्लैकमेल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.