Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सीएम धामी ने किया नैनीताल में लगभग 21997.75 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

सीएम धामी ने किया नैनीताल में लगभग 21997.75 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 10/04/2023
07 (1)

विधान सभा नैनीताल के विकास हेतु मुख्यमंत्री ने 08 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 134 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया
लोकार्पित हुई 06 पेयजल योजनाओं से 1374 परिवार लाभान्वित होंगे साथ ही शिलान्यास हुई 133 पेयजल योजनाओें से 16123 परिवार होंगे लाभान्वित।

देहरादून।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नैनीताल के लिए 21997.75 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से इस क्षेत्र के विकास की नींव रखी गई है, इन योजनाओं के पूर्ण होने पर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा तथा क्षेत्र को विकास की नई गति मिलेगी तथा यह योजनायें आने वाले समय में काफी लाभकारी सिद्ध होंगी।
मुख्यमंत्री ने कैची धाम में लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक बाईपास के निर्माण की घोषणा की साथ ही तल्ला रामगढ से क्वारब तक टूलेन सडक मार्ग निर्माण, विकास खण्ड भीमताल देवीधुरा-जमीरा-ज्सूडा- मोटर मार्ग निर्माण, विकास खण्ड कोटाबाग में ग्राम पंगूठ से गढचोली तक मोटर मार्ग निर्माण,विकास खण्ड बेतालघाट में रेवली 3.5 किमी मोटर मार्ग निर्माण,भवाली पर्यटक आवास गृह का उच्चीकरण एवं मरम्मत कार्य,नैनीताल में शमशान घाट तक सड़क निर्माण, नैनीताल शहर में 50 वर्ष पुरानी सीवर लाइन को बदला जायेगा की घोषणा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार द्वारा जितनी भी योजनाओं का शिलान्यास किया गया है जल्द ही इन योजनाओं को धरातल पर उतारा जायेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड को विकास हेतु 9 वर्ष में 1.50 लाख करोड की धनराशि की योजनाओं पर कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रोजगार के अवसर पैदा कर पलायन को रोकने के विजन पर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा 813 करोड़ रूपये की धनराशि उद्यान, बागवानी हेतु किसानों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु दिया गया है, आने वाले वर्ष में उत्तराखण्ड में 50 हजार पॉलीहाउस बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा, मातृशक्ति व किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मातृशक्ति का सशक्तिकरण हो रहा है, मातृशक्ति के लोकल उत्पादों को देश व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। जिससे हमारी मातृशक्ति की आर्थिकी के साथ ही देश व दुनिया में नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा प्रदेश मे नकल विरोधी कानून बनने के पश्चात चार परीक्षाएं आयोजित की गई इन परीक्षाओं में 4.5 लाख युवाओं ने परीक्षा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शिता के आधार पर परीक्षा हो रही है योग्य परीक्षार्थी का प्रतिभा के आधार पर सलेक्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून हमारी सरकार ने बनाया है इसे देश के अन्य राज्य की मॉडल के रूप मे लागू कर रहे हैं। उन्होंने कहा अन्त्योदय योजना के अंतर्गत माताओं एवं बहनों को 3 गैस सिलेंडर निशुल्क दिये जा रहे है प्रदेश में अब तक 1 लाख 76 हजार लोगों को इस योजना से लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा सरकार समान नागरिक संहिता बिल की दिशा में कार्य कर रही है जल्द ही इसे लागू किया जायेगा। उन्होंने कहा लैंड जेहाद को लेकर कठोर कानून लेकर आ रहे हैं तथा जबरन धर्मांतरण को लेकर भी कडा कानून लेकर आये है साथ ही सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया गया है, सरकार द्वारा जितनी भी विकास परक योजनायें चलाई जा रही है उसमें हर वर्ग का सम्मान किया जा रहा है।
इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक सरिता आर्य ने सभी का स्वागत करते हुये सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारियां दी।
इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्य, रामसिंह कैडा, दीवान सिंह बिष्ट के साथ ही गणमान्य व क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी कागजात तैयार कर सीज डंपर छुड़ाने का आरोपी गिरफ्तार
Next: कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजे पोस्टकार्ड

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.