Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजे पोस्टकार्ड
  • देहरादून

कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजे पोस्टकार्ड

RNS INDIA NEWS 10/04/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। कांग्रेस ने ऋषिकेश के मुख्य डाकघर से प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजे हैं। उन्होंने पीएम से सवाल पूछा है कि सैन्य बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड के नौजवानों को सेना में सेवा का अवसर मिलेगा क्या। कांग्रेस ने बिगड़ते देश के हालातों पर ध्यान देने की गुहार भी लगाई है। सोमवार को कांग्रेसी त्रिवेणीघाट स्थित मुख्य डाकघर पहुंचे और पोस्टकार्ड के माध्यम से पीएम को देश के हालातों पर ध्यान देने के लिए कहा गया। पूर्व विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने कहा कि इस समय थल सेना में 1 लाख 55 हजार पद, नौसेना में 12,428 और वायु सेना में 7,031 पद खाली हैं। सेनाओं में जेसीओ के 1,27,673 पद, नर्सिंग अफसर के 509 पद, तथा सिविलियन सेवा के 38,678 पद खाली हैं। इसके अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों में 83,000 पद खाली हैं। रमोला ने बताया कि पोस्टकार्ड के माध्यम से मोदी से सवाल किया है कि क्या वे सैन्य बाहुल्य प्रदेश उत्तराखंड के नौजवानों को सेना में सेवा का अवसर देंगे। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करेगी। इसके लिये ब्लॉक एवं जिलास्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर पार्षद शकुन्तला शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, मनीष शर्मा, राधा रमोला, चंदन सिंह पंवार, राजकुमार तलवार, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, ललित मोहन मिश्र, भगवान सिंह पंवार, जगत सिंह नेगी, चेतन चौहान, पार्षद शकुंतला शर्मा, देवेन्द्र प्रजापति, मधु मिश्रा, मुकेश जाटव, सरोज देवराडी, अशोक शर्मा, प्रदीप चन्द्रा, बप्पी अधिकारी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया नैनीताल में लगभग 21997.75 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
Next: प्रॉपर्टी डीलिंग के चक्कर में गंवा दिए 53 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.