Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम धामी ने किया देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक चलने वाली पांच इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को रवाना
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक चलने वाली पांच इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को रवाना

RNS INDIA NEWS 28/07/2022
rns featured image new

देहरादून। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चलने वाली पांच इलेक्ट्रिक स्मार्ट बसों को आज गुरुवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से रवाना किया। नगर निगम की ओर से आयोजित हरेला पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेंजर ग्राउंड से स्मार्ट सिटी की पांच बसें जौलीग्रांट एयरपोर्ट और सहस्त्रधारा के लिए रवाना की। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यंमत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुलमोहर का पौधा भी लगाया। वर्तमान में स्मार्ट सिटी की 15 बसें शहर में चल रहीं हैं। इनमें आईएसबीटी से राजपुर, रायपुर और सेलाकुई मार्ग शामिल हैं। बसों पर चालक अनुबंधित कंपनी के हैं, जबकि परिचालक परिवहन निगम से लिए गए हैं। ये बसें देहरादून आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए फर्राटा भरेंगी। ये बसें पूरी तरह हाईटेक हैं। बात करें इस बस के किराए की इन स्पेशल इलेक्ट्रिक बसों का किराया आम बसों की तुलना में 5 गुना अधिक है जो कि यात्रियों को महंगा पड़ेगा।

25 सीटर इस बस का देहरादून आईएसबीटी से जौलीग्रांट तक का किराया 200 रुपये तय किया गया है मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बसें पूरी तरह एसी हैं, जो जीपीएस से लैस रहेंगी। रूट पर उतरी स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बस का किराया नॉर्मल बस से करीब पांच गुना अधिक है। सिटी और रोडवेज बस का जौलीग्रांट का किराया 30 से 35 रुपये है। वहीं अधिक किराए को लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का कहना है कि नई इलेक्ट्रिक बसें पूरी तरह हाईटेक है ,बस मे फुल एसी होने के साथ ही अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। यह बस सहस्त्रधारा से वापस जौलीग्रांट जाएगी। उसके बाद फिर वह जौलीग्रांट से देहरादून आईएसबीटी पहुंचेगी। यह बस उन लोगों के लिए अच्छी है जी कि आईएसबीटी से जौलीग्रांट एयरपोर्ट तक यात्री टैक्सी बुक करने का 1000 रुपये तक किराया दे रहे हैं। ऐसे में उनके लिए इलेक्ट्रिक बसों का किराया बेहद कम है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जीएसटी छापेमारी का व्यापारियों ने किया विरोध
Next: राशिफल 29 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.