Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • प्रभारी मंत्री भी गांवों में जल्द चौपाल लगाएंगे: धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रभारी मंत्री भी गांवों में जल्द चौपाल लगाएंगे: धामी

RNS INDIA NEWS 27/02/2023
cm dhami

देहरादून। प्रभारी मंत्री भी जल्द गांवों में चौपाल लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे। चौपाल और संवाद में जो सुझाव मिलेंगे सरकार उन पर आगे चलकर काम करेगी। सोमवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि 25 दिसंबर से उन्होंने चौपाल का कार्यक्रम शुरू किया था। चंपावत, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी आदि जिलों में प्रवास कर गांवों में योजनाओं की हकीकत को भी परख रहे हैं। इस दौरान गांवों में चौपाल लगाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, ताकि यह पता चल सके को लोग अपने-अपने क्षेत्रों में किस तरह की योजनाओं को प्राथमिकता देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री भी जिलों में जल्द चौपाल का कार्यक्रम शुरू करेंगे। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ठीक से इसकी रूपरेखा बना रहा है। संगठन ने अपेक्षा की है कि सीएम, मंत्री और सांसद गांवों में प्रवास करेंगे, ताकि विकास योजनाओं में और तेजी लाई जा सके। सीएम धामी ने कहा कि वे राज्य के पार्टी सांसदों से चौपाल लगाने का आग्रह करेंगे।
विदित है कि पूर्व में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने सभी प्रभारी मंत्रियों के साथ ही मुख्य सचिव से प्रवास कार्यक्रम शुरू करने की अपेक्षा जताई। सभी को ब्लाक के एक गांव में प्रवास करने को कहा गया था। अभी तक कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और धन सिंह रावत ने इस पहल की शुरूआत की है। महाराज तो अपने प्रवास की रिपोर्ट विभाग को सौंप चुके हैं।

डीजीपी को किया तलब
दून के गढ़ी कैंट के जैतूनवाला में अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर सिपाही पर चढ़ाने के मामले को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार को तलब किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी ट्यूशन टीचर को पुलिस ने 1 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
Next: 35 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.