Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जोशीमठ आपदा को गलत ढंग से पेश कर रहा विपक्ष: सीएम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जोशीमठ आपदा को गलत ढंग से पेश कर रहा विपक्ष: सीएम

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
cm dhami

देहरादून। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में जोशीमठ से लेकर कश्मीर तक कि नीतियों पर चर्चा की गई। प्रदेश सरकार और संगठन के आला पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे। सोमवार सुबह सवा दस बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बैठक में शिरकत करने रायवाला पहुंचे। उन्होंने कहा कि जोशीमठ आपदा पर सरकार के कार्यों को संगठन ने भी सराहा है। विभिन्न समितियों की रिपोर्ट मिलने के बाद जोशीमठ मुद्दे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जोशीमठ आध्यात्मिक और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। सरकार हर हाल में बेहतर समाधान देने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश के भीतर दो प्रधान, दो संविधान और दो निशान देने का कुत्सित कार्य विपक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की शांति व्यवस्था कांग्रेस अपनी हाल की यात्रा में भी देख चुकी है। पार्टी के सुझाव हमें ऊर्जा देने वाले हैं, हमारे अंदर उत्साह भरने वाले हैं। चारधाम यात्रा सहज और सुरक्षित होगी। बदरीनाथ धाम और औली जाने के मार्ग खुले हुए हैं। विपक्ष ने भारत जोड़ो यात्रा में जोशीमठ त्रासदी को गलत ढंग से पेश किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, सहप्रभारी रेखा वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, सांसद टिहरी राज्य लक्ष्मी शाह, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, अजय टम्टा, बृजभूषण गैरोला, मदन कौशिक, धन सिंह रावत, सुनील गामा, अनिता ममगाईं, मधु चौहान, दीप्ति रावत, कविता शाह, दीपक बिष्ट, कर्नल अजय कोठियाल, शमशेर पुंडीर, रविन्द्र राणा, महावीर पंवार, सतेंद्र राणा, रमेश मैखुरी, राजेश नौटियाल, मीता सिंह, सिद्धार्थ अग्रवाल, संदीप गोयल, शोभाराम प्रजापति, सुषमा रावत, वीरेंद्र रावत,गिरीश जोशी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, लीला बिष्ट, रमेश बहुगुणा, निर्मल मेहरा, प्रताप बिष्ट,गुंजन सुखीजा, कमल जिंदल, दिव्या बेलवाल, रीना रांगड़, मनोज ध्यानी, विपिन कैंथोला, नेहा जोशी, देवयानी बिष्ट, गजराज बिष्ट, मनोज जखमोला, शशांक रावत, शिवकुमार गौतम,पंकज शर्मा, रजनीश शर्मा, दिनेश पयाल, मनवीर चौहान, नीलम काला, राजेश जुगलान,दिनेश सती आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ में छह फिट तक बर्फबारी, चोपता में भी हिमपात
Next: गोवंश के अवशेष बरामद, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.