Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के लिए प्रायश्चित्त को शारदा नहर में सांकेतिक जल समाधि लेंगे ग्रामीण
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के लिए प्रायश्चित्त को शारदा नहर में सांकेतिक जल समाधि लेंगे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 07/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। गृहक्षेत्र खटीमा विधानसभा क्षेत्र में सीएम पुष्कर सिंह धामी की हार के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराते हुए पांच गांवों के ग्रामीणों ने प्रायश्चित्त करने का फैसला किया है। ग्रामीण पछतावे के तौर पर शनिवार को 22 पुल नहर में सांकेतिक सामूहिक जलसमाधि लेंगे। नहर पर 11 बजे से दो घंटे तक ग्रामीण कमर तक पानी में रहेंगे। खटीमा के मेलाघाट, बंधा, सिसैया, बगुलिया, खेलड़िया, सिसैया के ग्रामीणों का कहना है कि सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित समुदाय से आते हैं। आज भी उनके गांव विकास की मुख्य धारा से दूर हैं। समय-समय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वस्त किया था कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। दुर्भाग्यवश विधानसभा क्षेत्र के आम निर्वाचन में झूठ, फरेब के आधार पर सीएम के खिलाफ नकारात्मक संदेश फैलाया गया। नतीजतन मतदाता बहकावे में आ गए और सीएम अपने ही घर से चुनाव जीत नहीं सके। इसीलिए अब वह जलसमाधि लेकर प्रायश्चित्त करेंगे। इसके लिए ग्रामीण गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 100 से अधिक लोग सांकेतिक जल समाधि लेंगे। इससे पहले ग्रामीणों के प्रस्तावित जल समाधि स्थल का एसडीएम और तहसीलदार निरीक्षण कर चुके हैं। नहर में पानी की नपाई भी की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 07 मई
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.