Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहे शिक्षक की तबीयत बिगड़ने से रास्ते में मौत
  • बागेश्वर

चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहे शिक्षक की तबीयत बिगड़ने से रास्ते में मौत

RNS INDIA NEWS 25/01/2022
rns featured image new

बागेश्वर। बागेश्वर में चुनाव ड्यूटी की ट्रेनिंग लेकर घर लौट रहे शिक्षक की रास्ते में तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख सहकर्मी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लाए, लेकिन तब तक शिक्षक की मौत हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों के आंसू नहीं थम रहे। शिक्षक की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय शिक्षक उमेश चंद्र जोशी पुत्र हरीश जोशी शनिवार को बागेश्वर डिग्री कॉलेज में चुनाव प्रशिक्षण लेने आए थे। उनकी चुनाव में ड्यूटी लगने वाली थी। प्रशिक्षण खत्म होने के बाद वह शाम को अपने घर दणों जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथ में आए अन्य लोग उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन अफसोस कि उमेश चंद्र बच नहीं सके। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उमेश चंद्र जोशी के निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। वो इन दिनों हरसिग्याबगड़ स्कूल में तैनात थे। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में मौत की वजह ब्रेन हैमरेज होना मानी जा रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल में इलाज करा रहा कोरोना संक्रमित दुष्कर्म आरोपी हुआ फरार, दो सिपाही निलंबित
Next: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.