Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चोरों ने सहायक नगर आयुक्त का घर खंगाला
  • हरिद्वार

चोरों ने सहायक नगर आयुक्त का घर खंगाला

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

रुड़की। आम आदमी के घर के बाद अब कर्मचारियों के सरकारी क्वार्टरों को चोरों ने घर खंगालने शुरू कर दिए हैं। बेखौफ होकर चोर इस वक्त पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त का चोरों ने देर रात घर खंगाला। घर से लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी हुआ है। कोतवाली की बगल में ही एक सप्ताह में चोरी की दो घटनाएं होने से पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। शहर में ताबड़तोड़ बंद मकानों को खंगालने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक के बाद एक बंद आवासों को खंगालने से शहर के लोग दहशत में हैं। लोगों के बंद आवासों की सुरक्षा राम भरोसे है। सिविल लाइंस कोतवाली के बराबर में गांधी वाटिका है। यहां नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को सरकारी आवास आवंटित है। नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में कार्यरत अजहरुद्दीन का आवास दो दिन पहले चोरों ने खंगाला था। परिसर में एक घटना को अंजाम देने के बाद अब उसी परिसर में सहायक नगर आयुक्त संजय कुमार का चोरों ने घर खंगाल लिया। घर से लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी छिपे आम के पेड़ काटे, पांच गिरफ्तार
Next: 10वें दिन भी कंपनी गेट पर धरने में बैठे रहे कर्मचारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.