Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चोरी करने से रोकने पर आटा चक्की स्वामी पर धारदार हथियार से हमला
  • हरिद्वार

चोरी करने से रोकने पर आटा चक्की स्वामी पर धारदार हथियार से हमला

RNS INDIA NEWS 27/03/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। आटा चक्की में चोरी कर रहे आरोपियों का विरोध करने पर चक्की स्वामी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कोतवाली रानीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना मंगलवार देर रात घटित हुई। क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी शाहिद की गांव में आटा चक्की है। रोजाना की तरह मंगलवार को परिवार के तराबी की नमाज के लिए चले जाने के बाद शाहिद अपने नौकर को चक्की पर छोड़ने के लिए जा रहा था। चक्की पर पहुंचने पर उसने देखा कि गांव का ही सुहैल, समीर अपने दो साथियों के साथ गल्ले को फाड़ रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने शाहिद पर छुरी से हमला बोल दिया। यही नहीं गल्ले से पचास हजार की रकम छीनकर फरार हो गए। नौकर की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में गंभीर रूप से घायल चक्की स्वामी को ज्वालापुर क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
Next: इंडिया गठबंधन की महारैली की तैयारी में जुटी आप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

जिला पंचायत बोर्ड बैठक में सदस्यों से मांगे विकास प्रस्ताव

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.