Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • चीन की वैक्सीन से परहेज! मुंबई ने ड्रैगन को ग्लोबल टेंडर से किया बाहर
  • मुंबई

चीन की वैक्सीन से परहेज! मुंबई ने ड्रैगन को ग्लोबल टेंडर से किया बाहर

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

मुंबई, (आरएनएस)। भारत-चीन के बीच रिश्तों में तनाव का असर अब कोरोना वैक्सीनेशन पर दिख रहा है। ग्लोबल टेंडर जारी करने वाले राज्य चीन की कोरोना वैक्सीन से परहेज करते नजर आ रहे हैं। मुंबई ने भी 1 करोड़ वैक्सीन की डोज के लिए ग्लोबल मार्केट में कदम रखने का फैसला किया है, लेकिन इस फैसले से चीन को बाहर रखा गया है। मुंबई नगर निगम ने बुधवार को मुंबई में वैक्सीन की 1 करोड़ डोज की खरीद के लिए ग्लोबल एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट जारी किया। ईओआई में शर्त शामिल है कि भारत के साथ जमीनी सीमाओं को साझा करने वाले देशों की कंपनियों की बोलियों पर विचार नहीं किया जाएगा। मुंबई नगर निगम के इस फैसले से चीन की कोई भी कंपनी इस प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले पाएगी। हम केंद्र की वर्तमान नीति से अवगत नहीं हैं, लेकिन हमने चीन की कंपनियों को ईओआई में हिस्सा लेने से रोकने के लिए शर्त को टेंडर प्रक्रिया में डालने का फैसला लिया है। चीनी वैक्सीन की गुणवत्ता और अन्य पहलुओं पर सवाल उठ रहे हैं। मुंबई के इस ईओआई के मुताबिक कंपनियों को 18 मई तक जवाब देना है। आदेश जारी होने के तीन हफ्ते के भीतर वैक्सीन की सप्लाई करनी होगी।
कंपनी को जरूरी रजिस्ट्रेशन समेत अन्य नियमों को भारत में पूरा करना होगा। इस खरीद के लिए बीएमसी के करीब 400 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। एक अधिकारी के मुताबिक शहर को 1.50 करोड़ वैक्सीन डोज की जरूरत है। नगर आयुक्त आई एस चहल ने कहा कि बीएमसी अगले 60 से 90 दिनों के भीतर मुंबई के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए कोविड की पर्याप्त वैक्सीन हासिल कर लेगी।
बीएमसी ने पहले कहा था कि भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के साथ ही वो फाइजर, मॉडर्ना, स्पूतनिक और जॉनसन एंड जॉनसन से बोली की उम्मीद करता है। 2022 फरवरी के आखिर में होने वाले नागरिक निकाय चुनावों से पहले बीएमसी को वैक्सीन की व्यवस्था करने की इजाजत देने का सरकार का निर्णय इन चुनावों को संभावित रूप से प्रभावित करेगा। इससे पहले राज्य सरकार ने कहा था कि वह राज्य के सभी निगमों और अन्य नागरिक निकायों को वैक्सीन की सप्लाई करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेजर्ट नेशनल पार्क में हिरण शिकार का मामला आया सामने
Next: महाराष्ट्र में 1 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, बढ़ाई गई सख्तियां

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : तीन महीने पहले रची थी हत्या की साजिश, आरोपियों ने यूट्यूब से सीखा था गोली चलाना

RNS INDIA NEWS 16/10/2024 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

गोलीबारी मामले में सलमान खान के बयान दर्ज, मुंबई पुलिस ने दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 12/06/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.