Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • छात्रों से अपनी कार धुलाने पर शिक्षक निलंबित
  • चमोली

छात्रों से अपनी कार धुलाने पर शिक्षक निलंबित

RNS INDIA NEWS 27/09/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। छात्रों से निजी कार धुलवाने के आरोप में चमोली गढ़वाल के थराली स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार(गोविंठा) के सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। कार धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा धर्म सिंह रावत ने बताया कि सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी पर लगे आरोपों को देखते हुए निलंबित कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि तिवाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें वह जूनीधार स्कूल के छात्रों से अपनी निजी कार की धुलवा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश में कहा है कि वीडियो वायरल होने से विभाग की छवि धूमिल होने के साथ ही अध्यापक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। विद्यालय अवधि में निजी कार्य करवाने की वजह से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित हुई है। यह कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन है। निलंबित शिक्षक तिवाड़ी को उप शिक्षा अधिकारी थराली से अटैच कर दिया गया है। प्रभारी जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने भी मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने खुद भी 26सितंबर को यह वीडियो सोशल मीडिया में देखा। इसमें स्कूल परिसर के पास सड़क किनारे खड़ी कार को स्कूली बच्चों से धुलवाते खुद शिक्षक बात करते हुए देखे जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लमगड़ा में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह
Next: सिडकुल फैक्ट्री में श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.