Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रों ने की मंदिरों में सफाई और रक्तदान
  • देहरादून

छात्रों ने की मंदिरों में सफाई और रक्तदान

RNS INDIA NEWS 28/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  देवभूमि उत्तराखंड विवि में बुधवार से सात दिवसीय एनएसएस शिविर की शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने दून के प्रमुख मंदिरों सफाई की। नशे के खिलाफ रैली निकाली और 70 यूनिट रक्तदान भी किया। छात्र छह वर्गों में बंटकर माता बाला सुंदरी, भदराज सहित डाटकाली, टपकेश्वर, शाकुम्भरी देवी और सुरकंडा देवी में सफाई अभियान चला रहे हैं ताकि समाज को स्वच्छ और बेहतर स्वास्थ्य का सन्देश दे सकें। फार्मेसी विभाग में एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉ तरुण पराशर ने ओटीसी चिकित्सा सम्बन्धी आवश्यक जानकारी छात्रों के साथ साझा की। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के खिलाफ आवाज़ उठाने का आह्वान किया गया और रैली निकालकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता अभियान भी चलाया गया। वहीं सुभारती हॉस्पिटल के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि मांडूवाला के ग्राम प्रधान सन्देश कुमार और विशिष्ठ अतिथि उप प्रधान अंकित शर्मा, बीडीसी सदस्य निर्मला सहित कई लोग मौजूद रहे। कुलपति डॉ प्रीति कोठियाल ने कहा कि एनएसएस शिविर के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों से अवगत कराना है साथ ही आम जनमानस को भी जागरूक करना है। शिविर का आयोजन एक मार्च तक होगा, जिसमें मतदाता जागरूकता, पौधरोपण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र कुमार और गुंजन भटनागर सहित डीन छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर दिग्विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजपुर रोड पर दिल्ली नंबर की कार से तीस लाख रुपये पकड़े
Next: रोडवेज में 22 कंडक्टर कनिष्ठ लिपिक बने

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.