Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छत्रधारी चालदा महाराज की आगवानी को खत बमटाड़ से 650 लोग जाएंगे समाल्टा
  • देहरादून

छत्रधारी चालदा महाराज की आगवानी को खत बमटाड़ से 650 लोग जाएंगे समाल्टा

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
rns featured image new

विकासनगर। समाल्टा मंदिर से 29 अप्रैल को छत्रधारी चालदा महाराज के खत बमटाड़ के नराया प्रवास को लेकर सनातन धर्म मंदिर में 24 गांवों के ग्रामीणों बैठक की। बैठक में प्रवास को लेकर अंतिम तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे खत बमटाड़ के सदर स्याणा मातवर सिंह तोमर ने बताया कि नराया गांव में छत्रधारी चालदा महाराज के प्रवास को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि 29 अप्रैल को चालदा महाराज नराया पहुंचेंगे और एक दिन का रात्रि प्रवास करेंगे। जबकि तीस अप्रैल को पूर्व प्रधान श्रीचंद तोमर के घर पर देवता का रात्रि प्रवास होगा। एक मई को चालदा महाराज पशगांव खत के दसऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि नराया में चालीस साल के बाद चालदा महाराज प्रवास पर आ रहे हैं। इसके लिए 28 अप्रैल को खत बमटाड़ के हर गांव के प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति देवता की आगवानी के लिए समाल्टा जाएगा। बताया कि दो दिन के प्रवास के दौरान करीब बीस हजार श्रद्धालुओं के नराया पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते तहसील प्रशासन से भी सहयोग मांगा गया है। इस दौरान खाग स्याण बुध सिंह तोमर, जगत सिंह राणा, बहादुर सिंह, नारायण सिंह, पीतांबर जोशी, सरदार सिंह चौहान, रवि चौहान, प्रेम सिंह तोमर, नागचंद, अमर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने शैल एवं कठपुड़िया ग्राम सभाओं का भ्रमण कर जानी जनसमस्याएं
Next: छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.