Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने शैल एवं कठपुड़िया ग्राम सभाओं का भ्रमण कर जानी जनसमस्याएं
  • अल्मोड़ा

पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक ने शैल एवं कठपुड़िया ग्राम सभाओं का भ्रमण कर जानी जनसमस्याएं

RNS INDIA NEWS 25/04/2023
WhatsApp Image 2023-04-25 at 7.46.25 PM

अल्मोड़ा। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने ग्रामसभा शैल एवं कठपुडिया क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की समस्याएं जानी एवं उनके निस्तारण के लिए सक्षम अधिकारियों से वार्ता की। शैल ग्राम सभा के लोगों ने पूर्व दर्जा मंत्री को बताया कि यहां सड़क से लगे भवन स्वामियों में भय है कि यहां राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण होने पर उनके भवन टूटने का खतरा है। इस पर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने लोगों को बताया कि उनके द्वारा केंद्रीय सड़क एवम परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से वार्ता की गई है एवम अपील की गई है कि राष्ट्रीय राजमार्ग को नगर से न लाकर अन्यत्र बाईपास बनाकर मकानों को बचाया जाए। क्षेत्र वासियों द्वारा क्षेत्र में तिवारी जनरल स्टोर के समीप मकानों के पास सड़क की दीवार नहीं होने के कारण माल वाहक ट्रक गिरने से चालक की मौत भी हो गई थी, साथ ही पूरे क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर ना होने से लगातार दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है, तत्काल प्रभाव से क्षेत्रवासियों ने स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। इस पर श्री कर्नाटक ने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग से यथाशीघ्र तिवारी जनरल स्टोर के समीप दीवार बनाने एवं शैल क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से स्पीड ब्रेकर लगाने की बात कही। जिस क्रम में अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर स्पीड ब्रेकर लगाकर समस्या के समाधान करने की बात कही। कठपुड़िया बाजार भ्रमण के दौरान लोगों ने श्री कर्नाटक को बताया कि कठपुड़िया बाजार में स्पीड ब्रेकर ना होने के कारण वाहन बड़ी तेज गति में चलते है जिससे हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जनता की मांग पर श्री कर्नाटक ने पुनः राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर कठपुड़िया बाजार में स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की। अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा श्री कर्नाटक को आश्वस्त किया गया कि एक सप्ताह के भीतर इस सम्बन्ध में कार्य कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रिवेणीघाट पर व्यापारी से जेब 50 हजार चोरी
Next: छत्रधारी चालदा महाराज की आगवानी को खत बमटाड़ से 650 लोग जाएंगे समाल्टा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.