Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रावास में रहने वाले छात्रों का पुलिस सत्यापन किए जाने की मांग
  • देहरादून

छात्रावास में रहने वाले छात्रों का पुलिस सत्यापन किए जाने की मांग

RNS INDIA NEWS 28/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। लाइन जीवनगढ़ स्थित एक निजी शिक्षण की ओर से शुक्रवार को निर्धारित समय से पहले छुट्टी घोषित करने के फरमान पर विवाद थम नहीं रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से अभी मामले की जांच चल रही है और संबंधित विद्यालय से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। बावजूद इसके सामाजिक, राजनैतिक संगठन विद्यालय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग लगातार कर रहे हैं। गुरुवार को उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी और पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े लोगों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर स्कूल के छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं का पुलिस से सत्यापन कराए जाने की मांग की है। बताया कि जिन अभिभावकों के बच्चे विद्यालय में पढ़ते हैं, वो विद्यालय के माहौल को लेकर चिंतित हैं। अभिभावक बीच सत्र में अपने बच्चों को दूसरे विद्यालयों में भी प्रवेश नहीं दिला सकते है। ऐसे में विद्यालय परिसर के अंदर होने वाली प्रत्येक गतिविधि की बारीकी से जांच की जानी जरूरी है। कहा कि छात्रावास में रहने वाले छात्र-छात्राओं के मूल निवास और उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि की जांच की जानी जरूरी है। बताया कि विद्यालय परिसर में एक इमारत का निर्माण हो रहा है। विभाग की ओर से गठित जांच कमेटी ने इस इमारत के निर्माण संबंधी जानकारी भी मुहैया कराई या नहीं, इसकी सूचना सार्वजनिक की जानी चाहिए। इसके साथ ही अभिभावकों को इस बात की जानकारी भी दी जानी चाहिए कि छात्र-छात्राओं की शिक्षा के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाना जरूरी है कि विद्यालय प्रबंधन की गलती का खामियाजा छात्र-छात्राओं को न भुगतना पड़े। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रगतिशील पार्टी के अध्यक्ष गिरीश डालाकोटी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा, शुभम सकलानी आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवाहिता ने संदिग्ध हालात में लगाई फांसी
Next: राष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी लेकर भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.