Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्र का शव मिलने पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा
  • हरिद्वार

छात्र का शव मिलने पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा

RNS INDIA NEWS 08/02/2021
rns featured image new

रुडकी। आरसीई कॉलेज रुडक़ी के छात्र का गंगनहर से शव मिलने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कॉलेज के गेट पर चढक़र अन्दर घुसने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर प्रशासन को ज्ञापन भी भेजा। बिहार के चंपारण जिला निवासी मनीष कुमार (22) आरसीई कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष का छात्र था। 30 जनवरी को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। रविवार को छात्र का शव गंगनहर मोहम्मदपुर झाल से बरामद हुआ था। शव मिलने का बाद परिजनों ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर हत्या की आशंका जताई। एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कॉलेज में अन्दर घुसने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। एबीवीपी छात्र नेता सूर्यकांत सैनी ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन का छात्र के परिजनों को उसकी तलाश करने में कोई सहयोग नहीं किया। जिससे कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है। उन्होंने मृतक छात्र के परिजनों को कालेज प्रबंधन की ओर से 10 लाख रुपये देने की मांग की है। छात्र के पिता रोहित हाजरा ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाकर पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। थाना प्रभारी जगमोहन रमोला ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक छात्र के परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की है। उसकी भी जांच की जा रही है। इस मौके पर नितिन चौधरी, रवि सैनी, राहुल सैनी, पवनेश रावत, आशीष चौधरी, शुभम चौधरी, राहुल चौधरी, मोहित चौहान, दीपांशु सैनी, आशीष धीमान, लव चौधरी, सौरभ चौधरी, गौरव, अभिषेक सैनी, युगल सैनी, अरुण सैनी, अनुज गुर्जर, आदित्य सैनी, डीपी सैनी, सागर पाल, विवेक सैनी, शेखर सैनी, कपिल सिंह, दिग्विजय सैनी, टिंकू सैनी, निंजा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्लाह की खुशी के लिए महिला टीचर ने की 6 साल के बेटे की हत्या
Next: घर में घुसकर किशोरी से मारपीट तथा दुराचार के 3 आरोपितों पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.