Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ की राजधानी में सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में ब्लास्ट
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की राजधानी में सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में ब्लास्ट

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

रायपुर (आरएनएस)।  छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज सुबह एक ब्लास्ट हुआ है। हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार रायपुर रेलवे स्टेशन पर सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में इग्नाइटर सेट का बाक्स फर्श पर गिरने से विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए हैं। घटना सुबह 6।30 बजे हुई जब झारसुगुड़ा से जम्मू तवी जा रही ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी। सीआरपीएफ के एक जवान और एक हेड कांस्टेबल को रायपुर के नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

सभी घायलों का इलाज चल रहा
प्रारंभिक सूचना की मानें तो शिफ्टिंग के दौरान इग्नाइटर गिर जाने से यह हादसा हुआ। फिलहाल सभी घायल जवानों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। वहीं एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, रेलवे के अधिकारियों की पुष्टि से पहले छह जवानों के घायल होने की सूचना मिली थी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक सीआरपीएफ की स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी थी, जिसमें तीन कंपनी की शिफ्टिंग हो रही थी, सामान लोडिंग के दौरान इग्नाइटर सेट और एसडी कार्तिज जो की ट्यूब लान्चिंग में यूज होता है, का एक बाक्स लोडिंग के दौरान स्पेशल ट्रेन के बोगी नंबर नौ के गेट के पास हाथ से छूट गया, जिससे छोटा ब्लास्ट हुआ, जिससे 4 जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में चवन विकास लक्ष्मण, रमेश लाल, रविंद्र कर, सुशील का नाम शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षय रोग यानी टीबी उन्मूलन के प्रयासों को हुए नुकसान की तस्वीर सामने रखी
Next: कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही

Related Post

rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 26/04/2023 0
rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

झारखंड में 50 हजार ‘रानी मिस्त्रियों’ ने पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में गाड़ा झंडा

RNS INDIA NEWS 23/04/2023 0
rns featured image new
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.