Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • क्षय रोग यानी टीबी उन्मूलन के प्रयासों को हुए नुकसान की तस्वीर सामने रखी
  • राष्ट्रीय

क्षय रोग यानी टीबी उन्मूलन के प्रयासों को हुए नुकसान की तस्वीर सामने रखी

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

नई दिल्‍ली (आरएनएस)। कोरोना महामारी के कारण अन्य कई गंभीर बीमारियों के इलाज में देरी और दिक्कत की खबरें आती रही हैं। अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक रिपोर्ट में कोरोना के कारण क्षय रोग यानी टीबी उन्मूलन के प्रयासों को हुए नुकसान की तस्वीर सामने रखी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 से 2020 के बीच बड़ी संख्या में टीबी के मरीज जांच और इलाज से वंचित रह गए। रिपोर्ट में कोरोना महामारी के दौरान 197 देशों में टीबी के मरीजों से जुड़े आंकड़ों का विश्लेषण किया गया।
बढ़ गए मौत के मामले : डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि महामारी ने टीबी उन्मूलन के प्रयासों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। 2010 में टीबी के कारण करीब 15 लाख लोगों ने जान गंवा दी। 2019 के मुकाबले मरने वालों की संख्या बढ़ी है। एक दशक से ज्यादा समय में पहली बार टीबी से मरने वालों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट में यह चिंता भी जताई गई है कि 2021 और 2022 में टीबी के नए मरीजों और इससे जान गंवाने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनम ने कहा, ‘इस रिपोर्ट में हमारी चिंता को सही साबित किया है कि महामारी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में आई कमी से टीबी उन्मूलन के वर्षो के प्रयास को झटका लग सकता है।’
लाकडाउन ने बढ़ाई मुश्किल : मार्च, 2021 में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रलय की रिपोर्ट में कहा गया था कि जनवरी से दिसंबर, 2020 के दौरान देश में टीबी के नए मामलों में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट की बड़ी वजह कोरोना के कारण लगा देशव्यापी लाकडाउन था। लाकडाउन के कारण लोगों को अस्पताल जाने और जांच कराने में मुश्किल का सामना करना पड़ा था।
लाखों लोग जांच से दूर : डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में चिंताजनक बात यह है कि दुनियाभर में 41 लाख लोग टीबी के कारण खतरे की जद में हैं, लेकिन सरकारों को पता नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मौसम एक बार फिर से करवट लेगा, कई राज्‍यों में होगी बारिश
Next: छत्तीसगढ़ की राजधानी में सीआरपीएफ स्पेशल ट्रेन में ब्लास्ट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.