Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बाजार में बिक रहा टाटा के नाम पर नकली नमक, छापे में नकली नमक के 25 हजार पैकेट बरामद
  • ऊधम सिंह नगर

बाजार में बिक रहा टाटा के नाम पर नकली नमक, छापे में नकली नमक के 25 हजार पैकेट बरामद

RNS INDIA NEWS 12/05/2022
rns featured image new

काशीपुर। नकली टाटा नमक बनाकर बेचने के आरोप में टाटा नमक कंपनी के डायरेक्टर ने व्यापारी चाचा और भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।  बुधवार को टाटा नमक कंपनी के डायरेक्टर रमेश दत्त एवं पुलिस टीम ने नगर क्षेत्र के सात गोदामों पर संयुक्त अभियान चलाकर नकली टाटा नमक के पैकेट बरामद किए थे। साथ ही व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। गुरुवार को चंडीगढ़ निवासी कंपनी डायरेक्टर ने व्यापारी सुशील कुमार पुत्र रतन मुनीम एवं उसके भतीजे अनुराग पुत्र राजीव कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी एवं कॉपी राइट एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया आरोपी व्यापारी चाचा-भतीजे पर केस दर्ज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बुधवार को 25 हजार कथित नकली नमक के कट्टे पकड़े थे।

खाद्य सुरक्षा विभाग पर उठाए सवाल
कंपनी डायरेक्टर ने खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मियों पर भी आरोप लगाया है। आरोप है कि कर्मचारी अगर समय रहते नमक की पहचान कर कार्रवाई करते तो इतनी बड़ी मात्रा में नकली नमक की सप्लाई न होती। उन्होंने आला अधिकारियों से इस बाबत शिकायत करने की बात कही।

नवरात्र में कुट्टू आटे में भी की थी मिलावट
व्यापारी पर नवरात्र में भी कुट्टू के आटे में चावल की किन्की पिसवाकर उसे बेचने के आरोप लगे थे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने एक चक्की पर आटे को पकड़ा था, लेकिन इस मामले में कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई। इसके खिलाफ हिंदू जागरण मंच ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकी मामला : यासीन मलिक ने एनआईए अदालत के समक्ष अपना गुनाह कबूला
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 11 नए केस

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.