Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
  • हरिद्वार

चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी का एक साथी पहले ही वाहन चोरी के एक अन्य मामले में जेल भेजा जा चुका है, जबकि गिरफ्तार आरोपी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि छह जुलाई को नवोदय नगर निवासी मनोज चौधरी की पैशन प्रो मोटरसाइकिल चोरी होने तथा सात जुलाई को सुजीत कुमार राय की सुपर स्प्लेंडर फैक्टरी के बाहर से चोरी होने के मामलों में मुकदमे दर्ज किए गए थे।घटनाओं के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम मंगलवार को टेप इंडिया कंपनी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राजा बिस्कुट चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर अचानक बाइक मोड़कर भागने लगा। जल्दबाजी में बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिर गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रजत उर्फ कार्तिक पुत्र अनिल भारद्वाज निवासी ग्राम निधौली खुर्द, रिझोर, जिला एटा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी मांगेराम का मकान, शनिदेव मंदिर, गली नंबर-6, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार बताया। जांच में जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार था, वह थाना सिडकुल में दर्ज वाहन चोरी के मुकदमे से संबंधित निकली। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी सहवाज के साथ मिलकर सिडकुल और रानीपुर क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। सहवाज को पुलिस पहले ही चार जुलाई को दर्ज एक अन्य वाहन चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखी गई दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं। इनमें एक स्प्लेंडर प्लस थाना सिडकुल में दर्ज मुकदमे से संबंधित है, जबकि दूसरी स्प्लेंडर प्लस शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिलें कब्जे में लेकर संबंधित मुकदमों में बरामदगी की धाराएं बढ़ा दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
Next: कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.