Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • चौथे दिन भी जारी रहा जिपं सदस्यों का धरना
  • बागेश्वर

चौथे दिन भी जारी रहा जिपं सदस्यों का धरना

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने किया आंदोलन का समर्थन

बागेश्वर। बागेश्वर जिला पंचायत सदस्यों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी का आरोप लगाया गया। कहा कि जब तक उनकी एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं होगी वह आंदोलन जारी रखेंगे। शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी के साथ अन्य व्यापारियों ने आंदोलन का समर्थन दिया। जिला पंचायत परिसर पर धरने पर बैठे जिपं सदस्यों ने कहा कि अध्यक्ष की मनमानी के कारण गांवों के विकास कार्य अधूरे हैं। बजट आवंटन में भी गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिपंअ का विवेकाधीन 55 प्रतिशत तक चला गया है। जबकि शेष 45 प्रतिशत विकास कार्यों की धनराशि में भी उनका एक हिस्सा है। उन्होंने जोरदार नारेबाजी के साथ धरना-प्रदर्शन किया। कहा कि आंदोलन को चार दिन हो गए हैं। जिला पंचायत के एएमए और अध्यक्ष अभी तक कार्यालय नहीं आए हैं। नाराज सदस्यों से बात तक नहीं की जा रही है। उनके इस रवैये के चलते जिले का विकास ठप हो गया है। अपने क्षेत्र से चुनकर आए प्रतिनिधियों बात नहीं सुनी जा रही है। इस दौरान पूर्व जिपंअ व वर्तमान सदस्य हरीश ऐठानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सदस्य सुरेंद्र सिंह खेतवाल, गोपा धपोला, रूपा कोरंगा, इंद्रा परिहार, रेखा आर्य, वंदना ऐठानी, पूजा आर्य आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेंगलुरु पुलिस ने फुटपाथ पर रहने वालों को बांटे कंबल
Next: प्रधानमंत्री ने कोविड-19 अग्रिम पंक्ति के कर्मियों के लिये ‘विशेष क्रैश-कोर्स’ कार्यक्रम किया लॉन्च

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.