Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चौबट्टाखाल में राजपाल के टिकट कटने से समर्थक नाराज, सामूहिक इस्तीफे दिए
  • पौड़ी

चौबट्टाखाल में राजपाल के टिकट कटने से समर्थक नाराज, सामूहिक इस्तीफे दिए

RNS INDIA NEWS 27/01/2022
rns featured image new

पौड़ी। विधानसभा चौबट्टाखाल सीट पर एआईसीसी सदस्य और पिछले दो चुनावों में चौबट्टाखाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजपाल बिष्ट को टिकट न मिलने से उनके समर्थकों ने कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही टिकट राजपाल बिष्ट को देने की मांग भी पार्टी हाईकमान से की। बुधवार को कांग्रेस ने इस सीट से राजपाल का टिकट काट केशर सिंह नेगी को प्रत्याशी बनाया दिया था। गुरुवार को सतुपली में एकत्र हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इस पर नाराजगी जताई और सामूहिक इस्तीफे दे दिए। हालांकि ये इस्तीफे जिलाध्यक्ष तक नहीं पहुंचे। जिलाध्क्ष पौड़ी ने इस्तीफे देने पर कहा है कि कई पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे देते हुए नाराजगी जताई है अभी तक उनके पास विधवत इस्तीफे नहीं मिले हैं।

चौबट्टाखाल सीट पर कांग्रेस में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है।टिकट बंटते ही यहां कार्यकर्ताओं में विरोध देखने को मिल रहा है। गुरुवार को विधानसभा के बीरोंखाल,द्वारीखाल और एकेश्वर सहित पोखड़ा ब्लाकों के पदाधकारियों ने अपनी नाराजगी जताई और एक स्वर में कहा कि राजपाल को ही प्रत्याशी बनाया जाए। बुधवार देर रात कांग्रेस की सूची जारी होते ही राजपाल समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जतानी शुरू कर दी थी। गुरुवार को सुबह यह नाराजगी सामने देखने को भी मिली। सतपुली में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और मनीष खंडूड़ी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले 10 सालों से जमीनी स्तर पर मेहनत कर रहे राजपाल बिष्ट का टिकट काटकर एक दूसरे व्यक्ति को टिकट दिया गया है। पार्टी के बड़े नेताओं पर टिकट बेचने का आरोप भी समर्थकों ने लगाया और कड़ी नाराजगी जताई।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि करीब दो साल पहले ही पार्टी ज्वाइन करने वाले व्यक्ति को पार्टी ने टिकट दिया है। जिसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक सुर में पार्टी हाईकमान को टिकट राजपाल बिष्ट को देने और यदि ऐसा नहीं होता तो चौबट्राटाखाल से राजपाल बिष्ट को चुनाव में निर्दलीय उतारने की पैरवी भी की। राजपाल बिष्ट ने 2012 और 2017 के चुनाव इसी सीट पर लड़ा था। इसलिए यदि उन्हें इस बार टिकट न देकर पार्टी किसी जमीनी कार्यकर्ता को मैदान में उतारती, तो वह इसे भी स्वीकार किया जा सकता था। इधर, राजपाल बिष्ट ने कहा कि उनका कोई विरोध नहीं है। कार्यकर्ता अपनी भावनाओं के अनुरूप विरोध जता रहे हैं, ये उनका अधिकार है। नाराजगी जताने और सामुहिक इस्तीफा देने वालों में पीसीसी सदस्य माया गुसाईं, बीरोंखाल,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश बिष्ट, सतपुली अध्यक्ष कीरत रावत, पोखड़ा अध्यक्ष अरूणोदय सिंह, एकेश्वर अध्यक्ष कैलाश रावत, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन रौतेला, यूथ विधानसभा अध्यक्ष रोहन नेगी समेत करीब दस से अधिक पार्टी पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष सतपुली जयदीप नेगी, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रताप सिंह नेगी, रणधीर सिंह नेगी, पूनम कैंतूरा, त्रिलोक सिंह नेगी, पंकज पोखरियाल, रविंद्र कुमार, गोलू नेगी समेत दर्जनों समर्थक मौजूद रहे। इधर पौड़ी जिलाध्यक्ष कांग्रेस विनोद नेगी ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात स्वीकार की है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास किसी का भी लिखित इस्तीफा नहीं आया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विनय किरौला ने कराया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन
Next: त्यूणी से ऋषिकेश घूमने आए दो युवक घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.