Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विनय किरौला ने कराया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन
  • अल्मोड़ा

विनय किरौला ने कराया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन

RNS INDIA NEWS 27/01/2022
rns featured image new

अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव 2022 की नामांकन प्रक्रिया के तहत 52- अल्मोड़ा बारामंडल विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विनय किरौला ने अपना नामांकन दल बल के साथ कराया।
गौरतलब है कि जिसमें प्रस्तावक के रूप में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एसएसजे परिसर अल्मोड़ा एवं पूर्व सभासद नगरपालिका जगदीश सिंह चौहान, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जेसी दुर्गापाल, सेवानिवृत्त शिक्षक कवि लेखक डॉ राजेंद्र पांडे एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
गौरतलब है कि विनय द्वारा विगत 7 वर्षों से लगातार अल्मोड़ा विधानसभा के प्रत्येक गांव गांव जाकर तथा अल्मोड़ा शहर के प्रत्येक वार्ड में जन जागरूकता अभियान चलाया तथा आधारभूत समस्याओं को लेकर बहुत लड़ाई लड़ी इस संघर्ष में कई बार उन पर मुकदमा भी हुआ। तथा अपने पहाड़ की इस लड़ाई के खातिर उन्होंने अपनी 10 वर्ष से की केंद्र सरकार की विकास अधिकारी (Class II) की नौकरी भी छोड़ दी।

विनय किरौला ने बताया कि मेरा नामांकन हर एक उस आमजनमानस का नामांकन है जो सुदूरवर्ती गांव में रहकर विकास की मुख्यधारा से अलग-थलग पड़ा है उसे विकास की मुख्यधारा में शामिल करने गांव घरों में पेयजल, बिजली, शिक्षा स्वास्थ्य,रोजगार, पलायन की पीड़ा से मुक्त करना है। इसके लिए विधानसभा जाकर नीति बनाने की नितांत आवश्यकता है।
इस अवसर पर डा.जे.सी.दुर्गापाल, डा.रमेश चंद्र पांडेय, जगदीश चौहान, ब्लाक समन्वयक विरेन्द्र सिंह कनवाल, सुन्दर लटवाल, राजेंद्र लटवाल, नाथू राम, सतीश कुमार, जीवन विष्ट, विनोद मुस्यूनी, वीरेन्द्र पिलख्वाल, निरंजन पांडेय, गिरीश तिवारी, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, मनीष भाकुनी, दीप दानी, अमित चौधरी, भैसियाछाना ब्लाक समन्वयक दिनेश शर्मा, जगदीश राम, विनोद जोशी, चन्द्रिका तिवारी, कमला किरौला, दीपिका पिलख्वाल आदि मौजूद रहे।

जब तक अल्ट्रासाउंड नहीं होगा मैं नामांकन नहीं कराऊंगा
नामांकन करने जाते समय जिला अस्पताल अल्मोड़ा के पास एक गर्भवती महिला विनय किरौला के पास जाकर बोली भैया मैं सुबह से लाइन में खड़ी हूं मेरा अल्ट्रासाउंड नहीं हुआ। सुनते ही विनय किरौला पूरे जुलूस के साथ नामांकन छोड़ जिला अस्पताल पहुंचे जिस पर उन्होंने तत्काल डाक्टर से कहा तब जाकर उस गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड हुआ।वहां उपस्थित सभी महिलाओं ने विनय किरौला का आभार जताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर सरकार ने अपना वादा पूरा किया: त्रिवेंद्र
Next: चौबट्टाखाल में राजपाल के टिकट कटने से समर्थक नाराज, सामूहिक इस्तीफे दिए

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.