Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप
  • हरिद्वार

छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 06/02/2022
rns featured image new

रुड़की। घर से ट्यूशन जाने के लिए निकली एक छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। काफी देर तक जब छात्रा वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश की। इस दौरान पता चला कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री 12वीं कक्षा की छात्रा है। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को उसकी पुत्री सुबह के समय ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्री को एक युवक के साथ देखा गया जो कि लगातार इस मोहल्ले में चक्कर लगाता रहता है। पता करने पर परिजनों ने आरोपी के घर पर जानकारी ली तो परिजनों ने ऐसी किसी भी बात का पता होने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपी अजादार हुसैन निवासी मोहल्ला पठानपुरा कोतवाली मंगलौर के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा का कहना है कि मामले के खुलासे के लिए महिला उपनिरीक्षक डिंपल जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिंदू जागरण मंच ने किया भाजपा को समर्थन देने का ऐलान
Next: शराब की दुकान में तोड़फोड़ और चोरी में तीन पकड़े

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.