Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • चारधाम यात्रा में ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता का विरोध
  • पौड़ी

चारधाम यात्रा में ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता का विरोध

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। होटल एसोसिएशन श्रीकोट एवं श्रीनगर ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता का विरोध किया है। कहा सरकार के इस फैसले से व्यापारियों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस फैसले को तत्काल वापस नहीं लेगी तो आंदोलन किया जाएगा। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अपल रतूड़ी, महासचिव डा. विनित चंद्र पोस्ती, कोषाध्यक्ष विक्रम पंवार ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चार धाम यात्रा 2023 का आगाज अप्रैल माह से होने जा रहा है। कहा कि चारधाम यात्रा पर सभी लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। लेकिन सरकार ने विगत दिनों चारधाम यात्रा में यात्रियों की ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने के साथ ही धामों के दर्शनार्थियों की संख्या निर्धारित कर दी है। इससे होटल कारोबारियों और अन्य व्यापारियों को खासा नुकसान होगा। कहा कि चारधाम यात्रा में पर्यटन विभाग की खामियां और अव्यवस्थाएं रहती हैं। यह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जस की तस हैं। पर्यटन विभाग इसको सुधारने की जगह इस वर्ष ऑनलाइन पंजीकरण एवं सीमित संख्या में यात्रियों के पहुंचने की बात कह रहा है। जिसका होटल एसोसिएशन पुरजोर विरोध करता है। कहा कि यदि जल्द से सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तो होटल एसोसिएशन श्रीकोट, श्रीनगर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एबीवीपी की छवि धूमिल करने का किया जा रह प्रयास: कंडारी
Next: खेत में कट्टे में मिला शव, तेजाब से जलाया गया है चेहरा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.