Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में परेशानी से बचना है तो सीएनजी वाहन न लायें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में परेशानी से बचना है तो सीएनजी वाहन न लायें

RNS INDIA NEWS 25/04/2022
rns featured image new

 देहरादून। चारधाम यात्रा में आने वाले सीएनजी वाहन संचालकों को परेशानी हो सकती है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने इस बात पर चिंता जताई है कि पूरे गढ़वाल मंडल में अभी तक केवल सात सीएनजी पंप ही हैं।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत देने के लिए गाड़ियों में सीएनजी किट की गाड़ियां तो सरकार ने लांच कर दी हैं, लेकिन इसके पंप बेहद कम हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वाल मंडल में सीएनजी के पंप एक रुड़की, एक ज्वालापुर, एक डोईवाला, दो देहरादून और दो ऋषिकेश में हैं।
गाड़ियों की संख्या हजारों में है। यूपी, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब आदि राज्यों से चारधाम में आने वाली हजारों गाड़ियों के लिए सीएनजी आपूर्ति की समस्या पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो पंप हैं, उनकी भी हालत खराब है। कहीं गैस नहीं है तो कहीं बिजली नहीं है। सीएनजी गाड़ियों की लाइन लगनी शुरू हो गई है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि चारधाम यात्रा व पर्यटन सीजन के मद्देनजर जल्द से जल्द सीएनजी पंपों की संख्या बढ़ाई जाए। जो पंप पहले से चल रहे हैं, उन पर पर्याप्त सीएनजी उपलब्ध कराई जाए। व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएं। साथ ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए सड़कों के किनारे चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान हेतु पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश
Next: गैराज से हजारों का माल हुआ चोरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.